{"_id":"592875f04f1c1b1235535afc","slug":"patwari-arrest-for-four-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर पटवारी को चार साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वतखोर पटवारी को चार साल कैद
ब्यूरो अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्वत लेने के दोषी पटवारी को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने चार साल कैद व 20 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। मामले के अनुसार मंडी डबवाली के मीना बाजार निवासी पटवारी गुरविंद्र सिंह के खिलाफ एक शख्स ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि पटवारी गुरविंद्र सिंह काम करने की एवज में रिश्वत मांग रहा है। दिसंबर 2014 को विजिलेंस ब्यूरो ने गुरविंद्र सिंह को 500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। करीब ढाई साल तक अदालत में चले इस मामले में शुक्रवार अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष कुमार ने गुरविंद्र सिंह को चार साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन