फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NHM, aggitation, civil hospital, health, arrest, health worker

प्रतिबंध के बावजूद सिविल अस्पताल में घुसे एनएचएम कर्मचारी, घेराव का प्रयास

Wed, 02 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 02 Nov 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
NHM, aggitation, civil hospital, health, arrest, health worker
प्रदर्शन - फोटो : Bureau

सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों को कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिलता जा रहा है। इसी समर्थन के चलते एनएचएम कर्मचारियों ने सोमवार को शहर में राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले की शव यात्रा निकाली। बस स्टैंड से लेकर शहीद भगत सिंह चौक तक शव यात्रा निकालने के बाद कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले कर दिया। जोरदार नारेबाजी करते हुए एनएमएम कर्मियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी बाजारों में घूमते रहे।

विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए एनएचएम कर्मचारी सिविल अस्पताल में घुस गए और सिविल सर्जन कार्यालय के घेराव की कोशिश की। सिविल अस्पताल के आसपास एक किमी के दायरे में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर रखी है। कर्मचारी धारा 144 की परवाह न करते हुए सीधे अस्पताल में घुसकर नारेबाजी करने लगे। लेकिन वहां तैनात पुलिस फोर्स ने सिविल सर्जन कार्यालय के घेराव की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों के साथ प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई।
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारियों का कहना है कि सरकार उनके आंदोलन को जबरन दबाना चाहती है लेकिन इसमें वे सफल नहीं पाएगी। जब तक सरकार एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने का ऐलान नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के कारण प्रदेश भर में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शहर की सड़कों पर सीएम मनोहर लाल पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन में एनएचएम कर्मचारियों के साथ सर्व कर्मचारी संघ, अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू, पावर कॉरपोरेशन, ट्रेड यूनियन, हरियाणा राज्य अध्यापक संघ, महिला मोर्चा के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में आया रिटायर्ड कर्मचारी संघ
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए अपना पूरा समर्थन दिया है और मुख्यमंत्री हरियाणा से मांग की है कि वह एनएचएम संगठन के नेताओं से बातचीत कर इस समस्या को शीघ्र अतिशीघ्र सुलझाए। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह अहलावत, जिला प्रधान किशोरी लाल मेहता, जिला सचिव जसवंत सिंह पटवारी,  जिला प्रेस सचिव प्रेमराज मेहरा ने जारी एक संयुक्त बयान में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को सचेत करते हुए कहा कि वह राज हठ छोड़कर एनएचएम कर्मचारियों से बातचीत कर इस मसले को सुलझाए, अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा को मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा।


उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तो उन्हें कर्मचारियों का दु:ख दिखता था और वह समय-समय पर ऐसे कई लुभावने वादे किया करते थे, जिन्हें सत्ता में आने पर भूल गए हैं। भाजपा कहती थी कि कच्चे कर्मचारी पक्के होंगे, कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतन मिलेगा, लेकिन वेतन पंजाब के समान मिलना तो दूर, कर्मचारियों को उजाड़ने में भी भाजपा सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें, अन्यथा रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के एक बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed