{"_id":"66a5e307cf2294636809550b","slug":"murder-of-relationships-wife-killed-in-a-quarrel-by-husband-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: झगड़े में पत्नी को मार डाला, खून से सना हथियार लेकर सरेंडर करने पहुंचा आरोपी पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का कत्ल: झगड़े में पत्नी को मार डाला, खून से सना हथियार लेकर सरेंडर करने पहुंचा आरोपी पति
Sun, 28 Jul 2024 11:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:49 AM IST
सार
वाहन की किस्त को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। आरोपी ने लोहे की सब्बल से एक साथ कई वार करके पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
थाना सदर डबवाली, सिरसा, हरियाणा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा के डबवाली के गांव रामपुरा बिश्नोईयां में शनिवार रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर व गले पर सब्बलों से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी सीधा डबवाली सदर थाना में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। उसके साथ में खून से सना सब्बल देखकर पुलिस कर्मचारी भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
आरोपी ने पुलिस के सामने ही कह दिया कि वह अपनी पत्नी का कत्ल करके आया है। फिलहाल डबवाली सदर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद महिला के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव रामपुरा बिश्नोईयां के रहने वाले रणजीत उर्फ बबलू ने किसी वाहन की किस्त ली हुई थी। वह किस्त पूरी नहीं कर पा रहा था और इसको लेकर उसका व उसकी पत्नी ममता के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
बात अधिक बढ़ी तो गुस्से में आग बबूला रणजीत उर्फ बबली ने घर में पड़े सब्ब्ल से अपनी पत्नी के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। उसने अपनी पत्नी के गले पर भी सब्बल से वार किए। जिससे उसकी पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद बबलू अपने हाथ में ही सब्बल लेकर पुलिस थाने में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया।
आरोपी रणजीत पेशे से ड्राइवर है। घर चलाने के लिए रणजीत ने लोन पर वाहन खरीदा था। वाहन की किस्त ज्यादा होने पर घर का गुजारा करने और वाहन की किस्त जुटाने में काफी परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर उनमें आपसी अनबन रहती थी। बीती रात को भी वाहन किस्त को लेकर ही दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रणजीत ने लोहे की सब्बल से पत्नी ममता के सिर पर कई बार कर दिए और उसकी मौत हो गई। मृतका के एक 12 व 5 साल के दो बेटे हैं।