फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, murder in sirsa, wife murder, murder by brick, head injury, young girl

13 साल की बेटी ने सुनाई बाप की हैवानियत की कहानी

Sun, 04 Sep 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 04 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Murder, murder in sirsa, wife murder, murder by brick, head injury, young girl
लड़की - फोटो : demo pics

गांव संतनगर में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी और मौके  से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की बेटी के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मृतका की 13 वर्षीय बेटी ने बताया कि जब स्कूल से अपने घर लौटी तो उसने देखा की घर का दरवाजा खुला हुआ था और अंदर उसकी मां का खून से लथपथ पड़ी थी और पास में एक ईंट भी पड़ी हुई है। जब उसने अपने पिता को देखा तो वह वहां पर नहीं था। जब वह रोने लगी तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर ऐलनाबाद के डीएसपी रविंद्र सिंवर, रानियां थाना प्रभारी देसराज व अन्य कर्मचारी पहुंचे। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया ‌कि उसके पिता और माता में काफी समय से अनबन चल रही थी इसी वजह से उसका पिता अवतार सिंह परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर को जब उसकी मां अकेली थी तो उसके पिता अवतार सिंह ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लड़की के बयान पर उसके पिता अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।


थाना प्रभारी देसराज ने बताया कि प्रथम दृष्टा से मामला घरेलू कलह का लगता है, अवतार सिंह मानसिक पीड़ित भी बताया जाता है। पुलिस ने मृतका की बेटी अमनदीप कौर के बयान पर अवतार सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed