फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, Murder in Sirsa, Sirsa Crime, dead body found, Hindi News, Sirsa News

महिला की हत्या कर शव नहर में फेंका

Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 22 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Murder, Murder in Sirsa, Sirsa Crime, dead body found, Hindi News, Sirsa News
कत्ल - फोटो : Bureau
चौटाला पुलिस को गांव अबूबशहर रकबा में तेजाखेड़ा माइनर से एक महिला का शव मिला है। महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अबूबशहर के चौकीदार कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि काला तीतर के नजदीक भाखड़ा नहर से निकलने वाले तेजाखेड़ा माइनर में एक महिला का शव पड़ा है। चौटाला पुलिस के एएसआई रामपाल मौका पर पहुंचे। शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


महिला की गर्दन, कान कटा हुआ है। दाहिने हाथ की अंगुलियां भी कटी हुई हैं। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या की गई है। चौकीदार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव खुर्दबुर्द करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में बने शवगृह में रखा है। इसकी सूचना निकटवर्ती पंजाब तथा राजस्थान के थानों में दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला करीब 40 साल की है। शव दो-तीन दिन पुराना है। उसके लाल रंग का सूट पहना हुआ है। संदेह है कि महिला पंजाबी क्षेत्र  की रहने वाली है। चौबीस घंटों के भीतर भाखड़ा नहर से मिला यह दूसरा शव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार शाम को सदर थाना पुलिस को गांव खुईयांमलकाना के नजदीक भाखड़ा नहर से एक पुरुष का शव बरामद हुआ था। मृतक की उम्र करीब 42-43 वर्ष है। कदम करीब पांच फुट सात इंच है। चेहरा गोल है। दाहिनी आंख पर चोट का निशान है। पुरुष का शव नग्न अवस्था में मिला था। जांच कर रहे सदर थाना पुलिस के हवलदार कृष्ण गोपाल ने बताया कि सिरसा रोड पर सड़क का निर्माण हो रहा है। निर्माण कार्य के सुपरवाइजर शेर सिंह निवासी मोहम्मदपुर रोही (फतेहाबाद) ने नहर में शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।


कड़ियां जोड़ रही पुलिस
तेजाखेड़ा माइनर भाखड़ा नहर से निकलती है। पुलिस को संदेह है कि दोनों शव पंजाब की ओर से बहकर आए हैं। ऐसे में पुलिस कड़ी जोड़ रही है। शवों की पहचान के लिए पंजाब के पटियाला, मूनक तथा हरियाणा के टोहाना सहित पुलिस स्टेशनों में इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed