फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, Murder in Sirsa, Loot, Husband kill, Dead, Sirsa Crime, Hindi News, Sirsa News

लूट के लिए गांव ढांबा में सोते दंपति पर किया हमला, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 15 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 15 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Murder, Murder in Sirsa, Loot, Husband kill, Dead, Sirsa Crime, Hindi News, Sirsa News
अनिल हत्याकांड - फोटो : Bureau

डबवाली से लगे राजस्थान के गांव ढांबा में देर रात मकान की छत पर सो रहे दंपति पर कुछ नकाबपोशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में पति अनिल बैनीवाल की मौत हो गई और पत्नी मंजूदेवी के गंभीर चोटें आई। जिसे संगरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे श्रीगंगानगर रेफर कर दिया गया है। वारदात के समय उनके दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास गए थे।

विज्ञापन


बुधवार रात्रि ढांबा स्टेशन की एक ढाणी में स्थित अपने घर की छत पर पर अनिल बैनीवाल और उसकी पत्नी मंजूदेवी सो रहे थे। इसी दौरान अर्द्धरात्रि को कुछ बदमाशों ने दीवार में बने सुराखों की सहायता से छत पर पहुंचकर सो रहे दंपति पर तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें अनिल बैनीवाल (42) पुत्र प्रेम कुमार बैनीवाल की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी मंजूदेवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावरों ने वारदात के बाद पूरे घर को खंगाला और कीमती वस्तुओं जिसमें एल.सी.डी., मोबाइल, सोना-चांदी के गहने व कुछ नकदी आदि लेकर वहां से फरार हो गए। हमले के दौरान दंपति के दो लड़के कपिल (15) व बबलू (12) बच गए, जो गांव में अ
विज्ञापन


पने दादा-दादी के पास गए हुए थे। घटना का पड़ोसियों को सुबह पता चला जब पशुओं के रंभाने की आवाजें ढाणी से आने लगीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घटनास्थल पर दो व्यक्तियों के पैरों के निशान मिले हैं लेकिन हमले में प्रयोग किए गए हथियार का अभी पता नहीं चला है। अनुमान है कि हत्यारे किसी वाहन में सवार होकर आए थे क्योंकि ढाणी गांव से काफी दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे मौके पर
वारदात की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निर्मला बिश्नोई एवं डीवाईएसपी आरडी स्वामी, थाना प्रभारी व ढाबां चौकी इंचार्ज भी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर खोजी कुत्तों की सहायता से साक्ष्य जुटाने में लग गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या यह वारदात लूटपाट के इरादे से की हुई लगती है, क्योंकि मृतक अनिल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी तथा वह खेतीबाड़ी कर अपना व अपने परिवार जीवन यापन करता था।


पूर्व में भी हो चुकी है वारदात
एक घटना ढाबां स्टेशन रोड स्थित ढाणी में गत माह हुई थी। जिसमें इसी प्रकार परिवार पर हमला हुआ था और वृद्ध मुख्तयार कौर व उसकी बेटी रानी गंभीर को घायल कर दिया व उसके बेटे सुखप्रीत सिंह व उसकी पत्नि किरणदीप कौर के भी सिर पर चोटें मारी गई थीं। ताजा घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed