फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   More than 3 lakh rupees transferred by cyber fraud from credit card of teacher

साइबर क्राइम: शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से ट्रांसफर कर लिए 3 लाख से अधिक रुपये, यूएस डॉलर में हुई ट्रांजेक्शन

Mon, 25 Jul 2022 04:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Jul 2022 04:39 AM IST
सार

यूएस डॉलर में ट्रांजेक्शन हुई है। ठगों ने एक ही समय में क्रेडिट कार्ड की पूरी राशि निकलवा ली। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल और सिविल लाइन थाने में दी है।

विज्ञापन
More than 3 lakh rupees transferred by cyber fraud from credit card of teacher
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सिरसा शहर के हुडा सेक्टर 19 के पार्ट एक निवासी शिक्षक के क्रेडिट कार्ड से ठगों ने 5 ट्रांजेक्शन कर तीन लाख 56 हजार की राशि निकलवा ली। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत साइबर सेल और सिविल लाइन थाने में दी है। 
विज्ञापन

   
पुलिस को दी शिकायत में हुडा सेक्टर 19 पार्ट एक निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह एसबीएस कॉलेज में शिक्षक है। बीते दिन शाम साढ़े नौ बजे वह पार्क में टहलने के लिए निकला था। इसी दौरान उसका फोन भी उसके पास था। फोन पर अचानक मैसेज आने शुरू हुए तो उसने फोन की जांच की।
विज्ञापन


उसके पास करीब पांच मेसेज एक साथ ही आ गए, जिसमें अलग-अलग राशि की निकासी हो चुकी थी। ऐसे में उसने मामले की जानकारी एसबीआई बैंक के कर्मचारियों को देकर क्रेडिट कार्ड को बंद करवा दिया और साइबर सेल को भी शिकायत दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि उसके खाते से 41,511 की तीन, एक लाख 24 हजार रुपये की एक और एक लाख 7 हजार रुपये की राशि क्रेडिट कार्ड से निकालने का मैसेज आया था। उन्होंने बताया कि सभी ट्रांजेक्शन यूएस डॉलर में हुई है। जबकि उसने किसी से भी क्रेडिट कार्ड की जानकारी साझा नहीं की थी। इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड से तीन लाख 56 हजार की राशि निकल गई। इस मामले की शिकायत साइबर सेल और सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। 


क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन होने के मामले की शिकायत अभी नहीं आई है। शिकायत आने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी। - राज बाला, हुडा चौकी इंजार्च, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed