फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   money theft, one lac, thief, gaushala president, case

गोशाला अध्यक्ष की जेब से निकाले एक लाख रुपये

Tue, 18 Oct 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 18 Oct 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
money theft, one lac, thief, gaushala president, case
चोर

सोमवार दोपहर चार युवक श्रीकृष्ण गोशाला खारी सुरेरां के अध्यक्ष कृष्ण कुमार झोरड़ की जेब से एक लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस पीसीआर मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव खारी सुरेरां स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष कृष्ण कुमार झोरड़ ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे शहर के सिरसा रोड स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकलवाए। रुपये वे अपनी जेब में डाल कर स्थानीय अनाज मंडी स्थित एक किरयाणा स्टोर पर आए। वे बाहर बैंच पर बैठकर अखबार पढ़ने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान चार युुवक दुकान पर आए इनमें से तीन युवक दुकानदार से किसी सामान का मोल-भाव  करने लगे जब कि एक युवक कृष्ण कुमार झोरड़ से सट कर बैंच पर बैठ गया। आरोप है कि इस दौरान उसने झोरड़ की जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए। चारों युवक वहां से चले गए। जब झोरड़ को वारदात का अहसास हुआ तो उसने अन्य दुकानदारों के साथ उन्हें ढूंढने का प्रयास किया परंतु युवकों का कोई पता नही चला। जिस पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed