फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   mobile in jail, sirsa jail, mobile at prisionor, sirsa crime

जेल में कैदी से फिर मिला मोबाइल

Fri, 12 Aug 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 12 Aug 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
mobile in jail, sirsa jail, mobile at prisionor, sirsa crime
जेल में माेबाइल - फोटो : Desk

जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ढाई सालों में जिला जेल से 15 मोबाइल मिल चुके हैं। बुधवार शाम को जेल में एक हवालाती की जेब से मोबाइल मिला। जेल अधिकारी की शिकायत पर हुडा चौकी पुलिस ने आरोपी हवालाती दारा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम को हवालाती बैरक में बंदियों की गिनती चल रही थी। इसी दौरान हवालाती दारा सिंह की जेब में मोबाइल मिला। गांव वैदवाला निवासी दारा सिंह ब्लैकमेलिंग के एक मामले में कई महीनों से जेल में कैद है। हवालाती के पास मोबाइल मिलने की सूचना वार्डन ने सीनियर अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने शहर थाना पुलिस को घटना से अवगत करवाया।
विज्ञापन


हुडा चौकी में शिकायत आने के बाद पुलिस ने आरोपी दारा सिंह के पास केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल में मिले सिम के नंबर की कॉल डिटेल निकालकर यह पता लगाया जाएगा कि दारा सिंह जेल में रहते हुए अपने किन बाहरी साथियों के साथ संपर्क में था। हुडा चौकी इंचार्ज अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही प्रोडक्शन वारंट हासिल कर पूछताछ में उससे यह पता लगाया जाएगा कि जेल में उसके पास मोबाइल पहुंचा कैसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed