फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man murdered his wife in sirsa

सिरसा में हत्या: पत्नी के चाल चलन पर था शक, सेवानिवृत्त फौजी ने कुल्हाड़ी से काट डाला 

Tue, 17 May 2022 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़ागुढा (सिरसा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 17 May 2022 12:14 PM IST
सार

गांव बड़ागुढ़ा निवासी सेवानिवृत्त फौजी गुरमेल सिंह की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने लवप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी की थी। गुरमेल सिंह और लवप्रीत कौर में आपसी मनमुटाव चल रहा था।

विज्ञापन
Man murdered his wife in sirsa
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिरसा के गांव बडागुढ़ा में सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खुद ही थाने में पहुंचकर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस को उसने बताया कि पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने मृतका के पति गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त फौजी गुरमेल सिंह (52) ने लवप्रीत कौर से दूसरी शादी की थी। पत्नी के चरित्र पर अक्सर वह संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दोनों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए परिवार के सदस्यों ने कई बार पंचायत भी बुलाई। इसके बावजूद दोनों के बीच कोई सुलह की बात नहीं बन सकी। लवप्रीत कौर ने अपने पति गुरदेव सिंह के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। सोमवार रात पति और पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह लवप्रीत कौर किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान तैश में आकर उसके पति ने कुल्हाड़ी से लवप्रीत कौर के गले पर ताबड़तोड़ चार बार वार कर उसे काट डाला। महिला की मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बडागुढ़ा थाने में पहुंचकर पुलिस के समक्ष समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का मर्डर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के साथ उसके घर जाकर देखा, तो आंगन में उसकी पत्नी का रक्तरंजित शव पड़ा था। थाना प्रभारी जयभगवान ने वारदात स्थल का जायजा लेते हुए मृतका के मायके गांव गहरी बुट्टर में सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पिता गुरदेव सिंह के बयान पर आरोपी गुरमेल  सिंह और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

मृतका के पिता के बयान पर गुरमेल सिंह और दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है कि इस वारदात को अकेले गुरमेल सिंह ने अंजाम दिया या दो अन्य लोगों की इसमें कोई संलिप्तता हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - जयभगवान, थाना प्रभारी बडागुढ़ा।


13 वर्ष पूर्व हुई थी पहली पत्नी की मौत
बडागुढ़ा (सिरसा)। बडागुढ़ा निवासी करीब सेवानिवृत्त फौजी गुरमेल सिंह की पत्नी की करीब 13 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। उससे उसके दो बेटे हैं। इसके बाद गुरमेल सिंह ने पंजाब के गांव गहरी बुट्टर निवासी लवप्रीत कौर के साथ दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी लवप्रीत कौर से गुरमेल सिंह का करीब 12 वर्षीय एक बेटा है। शादी के बाद गुरमेल सिंह अपनी पत्नी के साथ दोनों बेटे से अलग रहने लग गया। शादी के कुछ समय बाद गुरमेल सिंह लवप्रीत कौर के चरित्र पर संदेह करने लग गया।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed