फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   love affair sirsa, sirsa

पुलिसकर्मी के संग होटल में पकड़ी गई विवाहिता

Tue, 02 May 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 02 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
love affair sirsa, sirsa
sirsa - फोटो : Bureau

शहर के मिनी बाईपास रोड पर स्थित एक होटल में एक पुलिसकर्मी विवाहिता के साथ पकड़ा गया। महिला के परिजन ही उसका पीछा करते हुए होटल तक पहुंचे थे। होेटल में महिला के साथ पुलिसकर्मी को रंगे हाथों दबोचने के बाद लोगों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी राम सिंह और डीएसपी विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस को होटल के अंदर चार युवतियां भी मिलीं। इसके बाद महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवतियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई युवतियाें को शाम को परिजनों के हवाले कर दिया गया। उक्त पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शहर की एक पुलिस चौकी में तैनात मुंशी का एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर मिनी बाईपास स्थित एक होटल में मिलने के लिए आते थे। विवाहिता के घरवालों को उसपर संदेह हो गया था। सोमवार को महिला जैसे ही घर से तैयार होकर बाहर निकली तो घरवालाें ने उसका पीछा किया। महिला मिनी बाईपास स्थित एक होटल में चली गई, पीछा कर रहे घरवाले भी कुछ देर में होटल में घुस गए। घरवालों ने महिला को पुलिसकर्मी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और इसके बाद पुलिसकर्मी के साथ जमकर सड़क पर मारपीट की। पुलिसकर्मी ने अपनी रक्षा के लिए पिस्टल निकाली तो लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की सूचना दी। इसके बाद शहर थाना इंचार्ज राम सिंह और उप पुलिस अधीक्षक विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल को घेर लिया और अंदर जाकर कमरों की तलाशी लेने लगी तो चार लड़कियां होटल में मिलीं। इसके बाद महिला थाने से सब इंस्पेक्टर कौशल्या देवी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। इसी बीच उक्त पुलिस कर्मी रफूचक्कर हो गया। मिनी बाईपास मार्केट के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस होटल में काफी समय से गलत धंधा चल रहा है। युवतियों को हिरासत में लेकर महिला पुलिस थाने पहुंची। महिला पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की तो उनमें से एक छात्रा निकली। पुलिस ने युवतियों के परिजनों को फोन करके थाने बुलवाया। इसके बाद उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया गया। महिला के घरवाले उसे अपने साथ ले गए और कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


पिज्जा खार्ने आइं थी
होटल में मिली चारों युवतियों से पूछताछ कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। युवतियाें का कहना है कि वे होटल में पिज्जा-समोसा खाने के लिए आईं थीं। महिला पुलिस ने उन्हें समझाकर मौजूदा स्थितियों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशल्या देवी, जांच अधिकारी।

किसी ने शिकायत नहीं दी
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चार युवतियों को महिला पुलिस ने हिरासत में लिया है, किसी ने भी किसी शख्स के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी। कोई शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे।
- इंस्पेक्टर राम सिंह, इंचार्ज शहर थाना, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed