{"_id":"571bcf004f1c1b44658b474b","slug":"loot-sirsa-loot-loot-by-pistol-five-thousand-hindi-news-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर कारिंदे से पांच हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप पर कारिंदे से पांच हजार लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पम्प
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना रोड़ी क्षेत्र के गांव फग्गू के किसान सेवा केंद्र स्थित पेट्रोल पंप पर तीन बाइक सवार युवकों ने तेल डलवाने के बहाने कारिंदे से पिस्तौल के बल पर पांच हजार की नगदी लूट ली। जब बाइक सवार युवक भागने लगे तो कारिंदे के शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए युवक की पहचान अलीकां निवासी इकबाल सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात तीन युवक फग्गू के निकट बॉबी पेट्रो किसान सेवा केंद्र पर आए। उन्होंने 100 रुपये का नोट देकर 30 रुपये का पेट्रोल डालने की बात कही। जब कारिंदे अमर सिंह ने 70 रुपये वापस देने के लिए जेब से पैसे निकाले तो एक युवक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर करीब पांच हजार रुपये नगदी छीन ली। तीनों युवक जब रुपये छीनकर भागने लगे तो कारिंदों ने पीछे बैठे युवक को बाइक से नीचे गिरा लिया, जबकि दोनों युवक भागने में सफल रहे। कारिंदे का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को दबोच लिया साथ ही अन्य दोनों का पीछा भी किया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर उससे पूछताछ की। युवक ने अपना नाम इकबाल सिंह निवासी अलीकां बताया। उक्त युवक ने पुलिस को बताया कि इस लूटपाट में फरार हुए युवकों के नाम अलीकां निवासी बिंद्र सिंह व रायपुर पंजाब निवासी बब्बू सिंह है। बताया जा रहा है कि जिस समय उक्त युवकों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया, उससे पहले ही पंप से दिनभर का कैश जा चुका था। पुलिस ने इस संबंध में पंप मालिक तिलक राय के बयान पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर काबू किए गए युवक को अदालत में पेश किया। पुलिस को उम्मीद है कि उक्त युवकों से लूटपाट की अन्य वारदातें भी सुलझ सकती हैं। पुलिस ने बताया कि फरार हुए युवकों की तलाश की जा रही है तथा काबू किए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन