फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Loot, Sirsa Loot, Loot by Pistol, five thousand, Hindi News, Firing, Sirsa News

शोर मचाया तो ठोंक देंगे

Fri, 20 May 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 20 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Loot, Sirsa Loot, Loot by Pistol, five thousand, Hindi News, Firing, Sirsa News
लूट - फोटो : Desk

लचर सुरक्षा प्रबंधों के कारण बेखौफ हो चुके बदमाशों ने बुधवार देर रात सिरसा-बरनाला नेशनल हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन बदमाश कार में सवार होकर आए और कार में सवार एक कंपनी मैनेजर पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उसकी कार व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद चारों तरफ नाकाबंदी की गई। सारी रात पुलिस लुटेरों की तलाश करती रही लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकाम रही। शहर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरनाला रोड स्थित शक्ति नगर निवासी बदन सिंह एक कंपनी में मैनेजर के रूप में काम करता है। बुधवार रात को कार से घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास उसके मोबाइल पर दोस्त की कॉल आई। वह कार रोककर उससे बातचीत करने लगा। रात करीब साढ़े नौ बजे सामने से एक गाड़ी उसकी कार के आगे आकर रुकी। एक युवक गाड़ी से नीचे उतरा और उसने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर तान दी। धमकी दी कि चुपचाप बाहर निकल नहीं तो गोली मार दूंगा। बदन सिंह का कहना है कि उसने शोर मचाने का प्रयास कि लेकिन तुरंत ही गाड़ी से दो और युवक पिस्तौल लेकर आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने बोला कि जान प्यारी है तो बिना शोर मचाए बाहर निकल, नहीं तो यहीं पर ठोंक देंगे। बंदन सिंह कार से बाहर आ गया। बदमाशों ने उसका मोबाइल छीन लिया। दो बदमाश उसकी कार में बैठ गए और एक बदमाश अपनी गाड़ी में सवार होकर सरदुलगढ़ पंजाब की तरफ फरार हो गए। वारदात के बाद बदन सिंह सीधा अपने घर की तरफ भागा और पत्नी के मोबाइल से 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस व सीआईए पुलिस मौके पर पहुंची। जिलेभर में नाकाबंदी करवा दी गई। सारी रात विशेष अभियान चलाने के बाद भी पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से हर बार कड़े सुरक्षा प्रबंधों का दावा किया जाता है। पुलिस अधीक्षक स्वयं रात को सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने निकलते हैं लेकिन फिर भी बदमाश आराम से वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं। ऐसे में सिरसा के लोगों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी
लूट का शिकार बदन सिंह मूल रूप से गांव पनिहारी का रहने वाला है और शक्ति नगर में किराये के मकान पर रहता है। लुटेरों ने उसका मोबाइल छीनने के बाद बंद नहीं किया। मोबाइल चालू स्थिति में है लेकिन उसकी लोकेशन कभी पंजाब सीमा तो कभी सिरसा सदर क्षेत्र में मिल रही है। सीआईए पुलिस मोबाइल की लोकेशन आधार पर लुटेरों की धरपकड़ करने में जुटी हैं। पंजाब पुलिस लुटेरों का पता लगाने में सहयोग कर रही है। उम्मीद है जल्द ही लुटेरों को पकड़ने में कामयाबी मिलेगी।
- अशोक कुमार, इंचार्ज हुडा चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed