{"_id":"591b4d184f1c1b864bf2271b","slug":"khaishergarh-sirsa-alcohal-protest-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाईशेरगढ़ में शराब ठेके को लेकर महिलाओं ने ठेका तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाईशेरगढ़ में शराब ठेके को लेकर महिलाओं ने ठेका तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Wed, 17 May 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओढां थाना क्षेत्र के गांव खाईशेरगढ़ में खुलने वाले शराब ठेके का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला उस समय गरमा गया जब आक्रोशित महिलाओं ने शराब ठेके को तोड़ दिया। सूचना पाकर ओढां पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे उक्त जगह ठेका किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगी।
विज्ञापन
खारिया रोड पर शराब ठेके के विरोध के बाद ठेकेदार ने उक्त जगह से करीब दो एकड़ पीछे मुख्य सड़क पर आबादी वाले क्षेत्र में लोहे का खोखा अस्थाई ठेके के रूप में रखकर उसमें शराब रख दी। इस बात पर पड़ोस के मोहल्ले की महिलाओं ने एतराज किया, लेकिन ठेकेदार ने इसकी कोई परवाह किए बगैर अपना ठेका वहीं स्थापित कर दिया। महिलाओं का आरोप था कि ठेकेदार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए कहा कि उन्होंने पैसे भरे हैं इसलिए ठेका तो यहीं खुलेगा। इस बात पर नाराज हुई महिलाओं ने लाठी-डंडे लेकर मोर्चा संभाल लिया तथा शराब से भरे खोखे को बीच सड़क पर पलटा दिया। साथ ही शराब की बोतलें तोड़ दीं। मामला गर्माया देखकर ठेकेदार ने इसकी सूचना आबकारी विभाग व पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर दोनों विभागों के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाया की ये विभागीय कार्रवाई है इसमें बाधा उत्पन्न न करें, लेकिन महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि वे उक्त जगह शराब ठेका किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगी। हालांकि ठेकेदार ने दलील दी की ये खोखा वहां एक बार शराब उतारने के लिए रखा है, लेकिन महिलाओं ने एक न सुनी। इसके अलावा महिलाओं ने एक व्यक्ति द्वारा सामने स्थित एक कमरे में अवैध रूप से शराब बेचने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उक्त व्यक्ति ने ऐसा दोबारा किया तो उसका हश्र भी इस ठेके जैसा ही होगा। काफी देर तक चली बहसबाजी उपरांत अधिकारियों ने सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार को साथ लेकर ठेके के लिए गांव में कई जगह तलाशी, लेकिन जगह ठेकेदार कोे उपयुक्त नहीं लगी।
विज्ञापन
आठ दिन से चला आ रहा है विरोध
लोगाें द्वारा शराब ठेके का विरोध करीब एक सप्ताह से किया जा रहा है। इससे पहले भी पंाच दिन पूर्व खारिया रोड पर पुराने ठेके की जगह पर ठेकेदार द्वारा रात्रि के समय शराब रखनेे पर महिलाओं ने कुछ इसी तर्ज पर लाठियां लेकर विरोध किया था। जिसके चलते आबकारी विभाग के अधिकारियों ने उक्त ठेके के लिए कई अन्य जगह देखी थी, लेकिन वो ठेकेदार को उपयुक्त नहीं लगी। लोगों के विरोध के चलते मंगलवार को ठेकेदार ने उक्त जगह से दो एकड़ पीछे आंगनबाड़ी केंद्र के सामने मुख्य सड़क पर खोखा रखकर शराब उतरवाई थी।
किसी शर्त पर नहीं खुलने देंगी ठेका
महिलाओं गीता देवी, आशा देवी, जमना देवी, सुनीता देवी, मीरां, लक्ष्मी देवी, गोमती देवी व माया रानी आदि ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वे उक्त जगह पर किसी भी कीमत पर ठेका नहीं खुलने देंगी। उन्होंने बताया की उक्त ठेका आंगनबाड़ी केंद्र के गेट के सामने है, दूसरा यहां पर महिलाएं पानी भरने आती हैं तथा मोहल्ला भी है। अगर यहां शराब ठेका खुलता है तो शराबी हुल्लड़बाजी करेंगे। इस मौके पर महिलाओं ने सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार को अधिकारियों की मौजूदगी में खूब खरी सुनाते हुए कहा कि वह लोगों की समस्या को न देखकर ठेकेदार का पक्ष करने पर उतारू हैं।
पुलिस की मौजूदगी में रखी शराब
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ग्राम सरपंच प्रतिनिधि से ठेके के लिए जगह देने की बात की। अधिकारियों ने गांव में खारियां, भागसर व घुंकावाली रोड पर कई जगह देखी, लेकिन ठेकेदार ने इंकार कर दिया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद आबकारी विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में खारियां रोड पर पुराने ठेके की जगह में शराब रखवा दी।
आप नक्शा और शिकायत दो, होगी कार्रवाई
आबकारी विभाग पुराने ठेके की जगह क ा नक्शा व अन्य दस्तावेज देकर शिकायत देता है तो हम विरोध करने वाले लोगाें के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेंगे। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा।
-बलवन्त जस्सू, थाना प्रभारी ओढां।
एक बार तो अस्थाई है ठेका
देखिए ग्रामीणों के विरोध के चलते विभागीय कार्यवाही प्रभावित हो रही है। हमने पंचायत को जगह देने के लिए कह रखा है जब तक जगह नहीं मिल जाती तब तक खारिया रोड पर पुराने ठेके में शराब रखवाई गई है। हम कल तक पुलिस को दस्तावेज दे देंगे।
-बृजमोहन, एटीओ आबकारी विभाग।