फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jewellery theft, 250 years old village, 250 gram gold theft, Matdadu

ढाई सौ साल पुराने गांव में चोरी की पहली वारदात

Fri, 05 Aug 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 05 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
jewellery theft, 250 years old village, 250 gram gold theft, Matdadu
चाेरी - फोटो : Bureau

गांव मटदादू में पूर्व पंचायत सदस्य के घर की दीवार फांदकर चोर अलमारी में रखे बीस तोला सोने के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बुधवार रात को पूर्व पंचायत सदस्य गुरलाभ सिंह गांव में रह रहे एक रिश्तेदार के मौत होने पर वहां गया हुआ था। घर पर उनकी पत्नी गुरपाल कौर, बड़ा बेटा हरजीत सिंह, छोटा बेटा हरप्रीत, पुत्रवधू किरणदीप कौर सहित दस माह का पौता थे। सभी घर के आंगन में सोये हुए थे। वीरवार सुबह पांच बजे किरणदीप ने अपना बेडरूम संभाला तो भीतर से गेट बंद मिला।
विज्ञापन


संदेह होने पर उसने अपने पति हरप्रीत को जगाया। घर की दीवार के साथ ज्वैलरी की खाली किट देखकर पता चला कि चोरी हो गई है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सदर थाना के कार्यकारी प्रभारी विक्रम, एएसआई राजा राम मौके पर पहुंचे। सिरसा से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। पुलिस जांच के बाद परिवार ने अपना सामान संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरणदीप कौर ने बताया कि उसने अलमारी की चाबी एक किट में संभालकर डाइनिंग टेबल की दराज में रखी हुई थी। चोरों ने बिना तोड़फोड़ किए दराज से चाबी निकाली। अलमारी खोलकर उसमें रखे बीस तोले सोने के जेवरात चुरा लिए। संदेह जताया जा रहा है कि चोर घर की दीवार फांदकर भीतर घुसे।

ढाई सौ पुराने गांव में चोरी की पहली बड़ी वारदात
डबवाली। करीब ढाई सौ साल पहले बसे गांव में पहली बार चोरी की बड़ी वारदात से प्रत्येक ग्रामीण स्तब्ध है। चार गांवों को जाते लिंक रोड पर बसे इस गांव में पुलिस गश्त कभी नहीं पहुंची।

गांव मटदादू की भौगोलिक स्थिति अन्य गांवों से काफी भिन्न है। गांव से डेढ़-दो किलोमीटर दूरी पर गांव झुट्टीखेड़ा है, दूसरा लिंक रोड गांव मलिकपुरा तथा तीसरा लिंक रोड गांव खुईयांमलकाना से मिलाता है। चौथा लिंक रोड गांव को ऐलनाबाद रोड से मिलाता है।

इसके बावजूद इस गांव में पुलिस गश्त ना के बराबर है। गोरीवाला पुलिस चौकी के सबसे निकट होने के बावजूद यह गांव चौकी के तहत नहीं आता। करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित गांव डबवाली में बना सदर थाना इसे संभालता है। गांव के पूर्व सरपंच बलकरण सिंह तथा पूर्व सदस्य गुरलाभ सिंह ने बताया कि गांव बसे को करीब ढाई सौ साल हो गए हैं। इसके बावजूद आज तक इतनी बड़ी चोरी की वारदात नहीं हुई। हालांकि गांव में मामूली चोरियां होती रही हैं।

गुत्थी को सुलझाने के लिए डॉग स्कवॉयड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा साईबर सैल की मदद ली जा रही है। उम्मीद है कि गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
-सतपाल यादव, डीएसपी, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed