फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JE and Xen statements

विजिलेंस टीम एक बार फिर पहुंची डबवाली

Sat, 12 Dec 2015 01:19 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
JE and Xen statements

नगर परिषद में हुए घपलों की जांच करने विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम एक बार फिर शुक्रवार की सायं नगर परिषद कार्यालय पहुंची।

विज्ञापन


टीम ने कूड़ा करकट  प्रबंधन के तहत खरीदे गए सामान के डाले गए फर्जी बिल व अन्य निमार्ण कार्यों में की गई अनियमितताओं से संबंधित दस्तावेजों की जांच की तथा नप अधिकारियों व शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए।

इससे पूर्व भी टीम नप कार्यालय में अनेक बार दस्तक दे चुकी है। टीम का नेतृत्व कर रहे विजिलेंस विभाग के सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह व एएसआई मलकीत सिंह अधिकारियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


इस संबंध में एसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि ठेकेदार भोलाराम शर्मा द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर 11 बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि कूड़ा करकट प्रबंधन के तहत थ्री-व्हीलर, हाईड्रोलिक ट्रॉली, रिफ्यूज कंपेक्टर व डस्टबिन की खरीद में फर्जीवाड़ा, बंदर पकडना तथा डी-प्लॉन के तहत हुए निर्माण कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा समय-समय पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को कूड़ा करकट प्रबंधन की कोटेशन व अन्य बिलों की जांच की गई है।

जेई सतपाल व पूर्व एक्सईएन रमेश कंबोज के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी कई मुद्दों पर जांच शेष है जिसे जल्द पूरा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भिजवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed