फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   India-England cricket match, two arrest, Sirsa

भारत-इंग्लैंड के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो काबू

Fri, 20 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Fri, 20 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
India-England cricket match, two arrest, Sirsa
क्रिकेट - फोटो : Tribune

थाना शहर सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर भारत और इंग्लैंड के बीच  कटक में खेले गए दूसरे एक दिवसीय मैच के दौरान क्रिकेट सट्टा लगाते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 20 हजार की  सट्टा राशि, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, चार्जर बरामद कर अभियोग दर्ज कर दिया  है।

विज्ञापन


शहर थाना सिरसा के सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वीरवार रात गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग राजपूताना मोहल्ला के एक घर में भारत-इंग्लैंड के बीच कटक में खेले जा रहे दूसरे एक दिवसीय मैच के दौरान मोबाइल फोन और लैपटॉप के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस टीम ने दबिश देकर क्रिकेट मैच पर सट्टा चलाते दोनो लोगों को सामान समेत काबू कर लिया। पकड़े गए दोनाें आरोपियों की पहचान धीरज मदान, अमित कुमार निवासी राजपूताना मोहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 20 हजार की सट्टा राशि, एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, चार्जर बरामद कर अभियोग दर्ज कर दिया है। उधर, स्पेशल स्टाफ पुलिस ने रवि शंकर निवासी केलनिया को सट्टा खाईवाली करते 1270 की सट्टा राशि के साथ रानियां चुंगी क्षेत्र से काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद निवासी समेत दो पीओ गिरफ्तार
सिरसा। शहर थाना सिरसा पुलिस ने एक पीओ को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी सरबा राम उर्फ जसप्रीत निवासी म्योंदकलां फतेहाबाद के खिलाफ 12 जुलाई 2013 को शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज हुआ था। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपी हाजिर नहीं हुआ, जिस  पर अदालत द्वारा 30 सितंबर 2015 को उसे पीओ घोषित किया गया।


आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज किया गया है। वहीं शहर डबवाली पुलिस ने एक पीओ सुखपाल सिंह निवासी कुम्हारा पंजाब को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ डबवाली अदालत में शिकायत दर्ज हुई थी। इस संबंध में आरोपी को डबवाली अदालत ने 30 सितंबर 2016 को पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में शहर थाना  डबवाली में एक और अभियोग दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed