{"_id":"65edbcdbbbb73b967a04111e","slug":"haryana-3-kg-270-grams-of-opium-recovered-from-the-bag-found-during-train-checking-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: ट्रेन की जांच के दौरान मिले बैग से 3 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: ट्रेन की जांच के दौरान मिले बैग से 3 किलो 270 ग्राम अफीम बरामद, अज्ञात पर केस दर्ज
Sun, 10 Mar 2024 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 10 Mar 2024 07:29 PM IST
सार
पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में राजकीय रेलवे पुलिस को सिरसा स्टेशन पर पहुंची त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस रेल में जांच के दौरान एक लावारिस बैग मिला। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 3 किलो 270 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने बैग कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अगरतला से फिरोजपुर जाने वाली त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस शनिवार रात को सिरसा स्टेशन पर पहुंची। यहां पर राजकीय रेलवे पुलिस थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह अपनी टीम के साथ ट्रेन के डिब्बों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक डिब्बे में पुलिस को काले रंग का लावारिस बैग मिला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लावारिस बैग को अपने कब्जे में लेकर तलाशी ली। बैग में 3 किलो 270 ग्राम अफीम मिली। रेल के जिस डिब्बे से बैग मिला उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। बैग से अफीम के अलावा कोई कागजात नहीं मिला है। जीआरपी ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि तस्कर ट्रेन के जरिया नशीले पदार्थ पंजाब पहुंच रहे हैं। ट्रेन के डिब्बे में बैग के अंदर नशीला पदार्थ रख दिया जाता है। इसके बाद पंजाब में तस्करों के एजेंट डिब्बे से बैग उठा लेते हैं। ट्रेन के जरिये होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए जीआरपी पुरी तरह से मुस्तैद है।