फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Freeze assets worth Rs one crore of smuggler earned by selling drugs in Sirsa

सिरसा में बड़ी कार्रवाई: नशा बेचकर कमाई तस्कर की एक करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज

Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 11:54 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा के सौदागरों की काली कमाई जब्त होगी। संपत्ति का पुलिस ने राजस्व विभाग से मूल्यांकन करवाया था।

विज्ञापन
Freeze assets worth Rs one crore of smuggler earned by selling drugs in Sirsa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिला पुलिस ने नशा तस्करों व उनके द्वारा नशे के कारोबार से बनाई गई संपत्ति पर कानूनी शिकंजा कसा है। तस्करों द्वारा नशीले पदार्थ बेच की गई काली कमाई से चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटा कर उसे जब्त करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा सदर थाना क्षेत्र के गांव मल्लेकां निवासी नशा तस्कर वीर सिंह व उसकी पत्नी परमजीत कौर की नशा के कारोबार से खरीदी कृषि भूमि को फ्रीज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वीर सिंह निवासी मल्लेकां के खिलाफ 23 मार्च 2005 को सदर थाना सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


वीर सिंह उर्फ वीरा इस मामले में 360 किलोग्राम चूरापोस्त के साथ पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि 21 मार्च 2007 को वीर सिंह को तत्कालीन सेशन जज एमपी मेहंदीरत्ता द्वारा इस मामले में 10 साल कैद व एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा 5 मई 2017 को वीर सिंह के खिलाफ पंजाब के सदर मानसा थाने में 500 ग्राम अफीम मामले में केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि राजस्व विभाग से करवाए गए मूल्यांकन से मालूम हुआ है कि वीर सिंह ने नशीले पदार्थ बेच कर जो कमाई की उससे करीब 70 लाख 50 हजार रुपये की 25 कनाल 16 मरले जबकि उसकी घरवाली परमजीत कौर ने करीब 30 लाख रुपये कीमत की 10 कनाल 3 मरले कृषि भूमि खरीदी है।


इसके अलावा भी इनके रिश्तेदारों और मित्रों द्वारा अर्जित संपत्ति पर आर्थिक अनुसंधान जारी है। उन्होंने बताया कि वीर सिंह काफी समय से नशे का कारोबार कर रहा है और इसकी कमाई से ही यह संपत्ति खरीदी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्कर व उसकी पत्नी की संपत्ति जब्त करने संबंधी सूचना जिले के राजस्व विभाग को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों व उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed