फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Fraud in name of car loan in Sirsa, case registered against six including company executive

Sirsa: कार लोन के नाम पर धोखाधड़ी, कंपनी एक्जक्यूटिव सहित छह पर मामला दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 22 Jun 2023 01:01 PM IST
सार

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दिए इस्तागासे में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पूनावाला फाइन कोर्पा लिमिटेड से एग्रीमेंट किया हुआ है, जिसमें इस कंपनी काे काम उनकी फाइनेंस कंपनी को ग्राहक उपलब्ध करवाना व उसके दस्तावेजात पूरे करके कंपनी में जमा करवाना हैं।

विज्ञापन
Fraud in name of car loan in Sirsa, case registered against six including company executive
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने श्री फाइनेंशियल सर्विस के मालिक राजेंद्र कुमार की शिकायत पर उसकी सहयोगी कंपनी पूनावाला फाइन कॉर्प लिमिटेड के सेल्ज एक्जक्यूटिव मनोज कुमार व आशीष कुमार निवासी तेजिया, प्रेमकुमार निवासी पन्नीवाला मोटा, छिंद्रपाल निवासी गांव माधोसिंघाना, करण निवासी गुरू नानक नगर व हरी सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कागजों में हेरफेर कर लाखों की ठगी के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई अदालत के आदेशों पर की गई है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में दिए इस्तागासे में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पूनावाला फाइन कोर्पा लिमिटेड से एग्रीमेंट किया हुआ है, जिसमें इस कंपनी काे काम उनकी फाइनेंस कंपनी को ग्राहक उपलब्ध करवाना व उसके दस्तावेजात पूरे करके कंपनी में जमा करवाना और लोन दिए जाने के बाद वाहन के पंजीकरण प्रमाण-पत्र पर लोन का इंद्राज करवाकर असल आरसी कंपनी के ऑफिस में जमा करवाना है। इस एग्रीमेंट का भाग है। इसके अलावा शिकयतकर्ता की फर्म का अन्य कोई कार्य ना होता है।
विज्ञापन


पीड़ित ने दस्तावेज जमा करवाए
दस्तावेज उपलब्ध करवाने के बाद उन दस्तावेजात की तसदीक करना, लोन लेने वाले व्यक्ति के घर, दुकान पर जाकर उसकी आर्थिक स्थिति का जायजा लेना व लोन लेने वाले व्यक्ति के निवास की व अन्य जो जानकारियां कंपनी चाहती है, वो सभी जानकारियां लेना ये कार्य कंपनी अपने सेल एग्जीक्यूटिवस के माध्यम से करवाती हैं और सभी कुछ सही पाए जाने पर कंपनी लोन अप्रूवल करती है और लोन अप्रूवल होने पर लोन अमाउंट अपने डीएमए के खाता में भेज देती है, जिसे  डीएमए लोन लेने वाले व्यक्ति की हिदायत पर उसके द्वारा उपलब्ध करवाए गए खाते में पैसा भेज देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आपस के साज बाज होकर लाखों की ठगी की
10 फरवरी 2022 को छिद्रपाल व करण उसके पास आए और सेल्ज एक्जक्यूटिव मनोज कुमार का हवाला देते हुए एक पोलो कार लोन पर लेने की बात कही। कंपनी से अप्रूवल आने के बाद फाईनेंस कंपनी ने शिकयतकर्ता की फर्म के अकाउंट में 2 लाख 48 हजार 50 रुपये भेज दिए थे। आरोप है के इसके बाद आरोपियों ने केवल तीन किश्तें भरी और बाद में यह कार भी अन्य व्यक्ति के नाम फर्जी दस्तावेज दिखाकर कर दी और किश्तें भी नहीं भरी। इस प्रकार इन लोगों ने आपस के साज बाज होकर लाखों की ठगी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed