फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   firing in air, scorpio loot, robber, sirsa

दिन दहाड़े हवाई फायरिंग कर गाड़ी लूटी, फरार

Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 24 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
firing in air, scorpio loot, robber, sirsa
कार लूट - फोटो : Bureau

वीरवार दोपहर शहर की डीसी कॉलोनी में हवाई फायरिंग करके दो बदमाश एक कार लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर डीएसपी हेडक्वार्टर विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शहर से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गाड़ी मालिक व एक प्रत्यक्षदर्शी बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। दिन दहाड़े घर के बाहर से गाड़ी लूटकर ले जाने की वारदात से क्षेत्रवासी सन्न हैं और उन्हें सुरक्षा की चिंता सताने लगी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हुडा कॉलोनी निवासी अंकुर बीए फाइनल का छात्र है। पुलिस लाइन में उसका एक दोस्त रहता है। उसके पिता जगदीश रंगा की सेहत कई दिनों से खराब है। वीरवार को हिसार के जिंदल अस्पताल में उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए लेकर जाना था। अंकुर ने दो महीने पहले स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदी थी। अंकुर का कहना है कि उसकी गाड़ी का एवरेज कम है इसीलिए उसने गाड़ी डीसी कॉलोनी में रहने वाले अपने दोस्त शिवा को दे दी और उसकी कार लेकर पिता को स्वास्थ्य जांच के लिए हिसार लेकर आ गया। शिवा ने उसकी गाड़ी घर के पास खड़ी कर दी। दोपहर करीब ढाई बजे उसे सूचना मिली की दो लोग हवा में फायरिंग करके स्कारर्पियो लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


बच्चों से छीनी गाड़ी की चाबी
डीसी कॉलोनी के मकान नंबर 35 में एमआर वर्मा रहते हैं। शिवा ने उनके घर के समाने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की थी। एमआर वर्मा का बेटा गली में गाड़ी के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। शिवा से बच्चों ने गाड़ी की चाबी ले ली और खिड़की खोलकर अंदर से गाड़ी देखने लगे। दोपहर सवा दो बजे दो युवक वहां आए और बच्चों से जबरदस्ती चाबी छीन ली। बच्चों ने शोर मचाया शुरू किया तो बदमाश ने अंटी से पिस्तौल बाहर निकाल ली। इसके बाद गाड़ी लेकर हवा में फायरिंग करते हुए वे फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बदमाशों की संख्या चार थी। ये कार में सवार होकर आए थे, दो कार लेकर दूर खड़े रहे जबकि दो ने वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर एमआर वर्मा घर से बाहर आए। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों में भी कुछ नहीं मिला
पुलिस ने घटना स्थल के आसपास घरों के बाहर लगे खुफिया कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाली लेकिन वारदात से संबंधित कोई ठोस सबूत नहीं मिला। गाड़ी के मालिक ने देर शाम तक पुलिस चौकी जाकर अपनी शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। चौकी प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत मिलते ही तुरत प्रभाव से मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी जाएगी। गाड़ी मालिक की तरफ से ही शिकायत देने में देर की जा रही है। केस दर्ज करने के उपरांत पुलिस जल्द से जल्द वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed