{"_id":"58237bff4f1c1bf47eb39e38","slug":"facebook-1-13-lac-fraud-cyber-crime-hacking-bank-account-facebook-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्ती कर 1.13 लाख हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर दोस्ती कर 1.13 लाख हड़पे
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कीर्ति नगर में रहने वाली एक महिला ने चौकी में शिकायत देकर उसके साथ फेसबुक पर दोस्ती कर 1.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कीर्ति नगर स्थित गली कालू राम सेठी वाली निवासी बबली ने बताया कि फेसबुक पर उसकी जान पहचान स्मिथ नाम के व्यक्ति से हुई और उससे कई बार बात हुई। तीन महीने बाद उसके मोबाइल पर फोन आया की आपका एक पार्सल आया है, जिसमें नगदी है।
विज्ञापन
पार्सल लेने के लिए उसे एक अकाउंट नंबर दिया गया, जिसमें उसे 1.13 लाख रुपये जमा करवाने को कहा गया। इसके बाद फिर फोन पर बात हुई की जो कैश पार्सल में आया है, वह आपके अकाउंट में आएगा तथा इस बारे में 1.13 लाख रुपये भरने होंगे। उसने तीन बार में एक ही दिन में 1.13 लाख रुपये खाते में जमा करवा दिए। इसके बाद उसे अहसास हुआ की जो पैसा उसने जमा करवाया है, वह गलत जगह जा सकता है, या फिर उसके साथ धोखा हो गया है।
विज्ञापन
फिर इस बारे में उसने अपने पति को बताया। इसके बाद उसके पति बैंक में गए और मैनेजर को पूरी बात बताई और जो पैसा जमा करवाया था वह कुछ समय के लिए ब्लॉक करने की प्रार्थना की, लेकिन जब मैनेजर ने खाता चैक किया तो पता चला की पैसे निकल चुके हैं। इसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।