फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   eve teasinf, sexual harrasment, girl, father beaten, attack

बेटी से की छेड़छाड़, विरोध पर पिता को पीटा

Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 27 Sep 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
eve teasinf, sexual harrasment, girl, father beaten, attack
शोषण - फोटो : Desk

सरेराह लड़की से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर पिता को पीटा गया। पीड़ित डबवाली के ही एक गांव की रहने वाले हैं।

विज्ञापन


पंजाब के एक मेडिकल इंस्टीट्यूट में कार्यरत लड़की सोमवार शाम करीब छह बजे डबवाली पहुंची थी। गांव जाने वाली बस निकल गई तो उसने अपने पिता को डबवाली बुलाया। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने पिता के साथ बाइक पर डबवाली बस अड्डा से रवाना हुई। इसी दौरान दो युवक उनका पीछा करने लगे। जब वह अलीकां बस अड्डा पर पहुंची तो युवकों की संख्या पांच हो गई।

गुरुद्वारा क्रॉस करने के बाद जब बाप-बेटी ऐलनाबाद रोड पर पहुंचे तो युवकों ने उन्हें घेर लिया। युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। पिता ने विरोध करना शुरू किया तो दबंगों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। पिता को मार खाते देख बेटी से रहा नहीं गया, उसने विरोध किया तो युवकों ने उसे पीटा। ग्रामीणों के हस्तक्षेप करने के बाद बेटी को लेकर पिता नरमा चुगाई कर रहे लोगों के पास चला गया। पूरे घटनाक्रम की सूचना अपने गांव में दी। बेटी के भाई तथा अन्य ग्रामीण मौका पर पहुंचे। उन्हें घर लेकर गए।
विज्ञापन


गांव अलीकां निवासी गुरपाल सिंह तथा जसवीर सिंह ने बताया कि इन दिनों ग्राम सभाएं चल रही हैं। जिसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का व्याख्यान हो रहा है। सोमवार को उनके गांव में भी ग्राम सभा के मंच पर यह सब हुआ था। लेकिन जब ऐसी घटना होती है, तो कोई भी पंचायत आगे नहीं आती। रात को भी ऐसा ही हुआ। न तो हमारे गांव की पंचायत आगे आई और न ही लड़की के गांव की पंचायत आगे आई। जबकि दोनों ही गांवों की सरपंच महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीकां के नजदीक लड़की से छेड़छाड़ या उसके पिता से मारपीट के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed