फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Electricity corporation employee died due to electric shock in Sirsa

सिरसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बिजली निगम के कर्मचारी की मौत, एसडीओ, जेई और एसए पर मामला दर्ज

Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 May 2022 11:18 PM IST
सार

गांव मुसाहिबवाला में ट्रांसफार्मर ठीक करने गया था। मृत कर्मी के बेटे राहुल ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने दबाव बनाकर उसके पिता को बिजली ठीक करने को भेजा था। इस दौरान उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए गए।

विज्ञापन
Electricity corporation employee died due to electric shock in Sirsa
Electric Shock

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव पनिहारी में 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आकर बिजली निगम के अनुबंधित कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक कर्मचारी के पुत्र ने विभाग के एसडीओ जेई और एसए सहित अन्य पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

 

गांव पनिहारी में गांव भरोखा निवासी राहुल ने बताया कि उनके पिता मनमोहन कृष्ण बिजली निगम कार्यालय पनिहारी में अनुबंध पर एएलएम के पद पर नियुक्त थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली की उनके पिता की गांव मुसाहिबवाला में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जब वे सिरसा के नागरिक अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके पिता गांव मुसाहिबवाला में बिजली ट्रांसफार्मर ठीक कर रहे थे।

विज्ञापन

 

इस दौरान बिजली विभाग का कोई भी कर्मचारी उनके साथ नहीं था। ट्रांसफार्मर पर चढ़ने से पहले बिजली लाइन बंद करवाई थी, लेकिन मनमोहन कृष्ण जब ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए चढ़े तो उन्हें करंट लग गया। मृतक के पुत्र राहुल ने आरोप लगाया कि उनके पिता को 11000 केवी की लाइन पर चढ़कर काम करने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

परंतु, बिजली बोर्ड 33 केवी पनिहारी के जेई, एसए व अन्य कर्मचारियों ने दबाव बनाकर उन्हें बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया। इसके चलते उसके पिता हादसे का शिकार हुए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसडीओ विकास ठकराल, जेई कमल जैन, सहित दो अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बिना उपकरण दिए चढ़ा दिया ट्रांसफार्मर पर
 

मृत कर्मी के बेटे राहुल ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने दबाव बनाकर उसके पिता को बिजली ठीक करने को भेजा था। इस दौरान उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध नहीं करवाए गए। राहुल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व भी उसके पिता 11 हजार केवी की लाइन ठीक करते समय हादसे का शिकार हुए थे, परंतु उस समय अधिकारियों ने मामले को दबा लिया था, जिस कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed