{"_id":"64e9729bad4bf2d327023078","slug":"elderly-brutally-murdered-in-sirsa-miscreants-hit-him-on-head-with-sticks-dead-body-found-bleeding-on-cot-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने सिर पर डंडों से मारा, खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिरसा में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या: बदमाशों ने सिर पर डंडों से मारा, खून से लथपथ चारपाई पर मिला शव
Sat, 26 Aug 2023 09:05 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 26 Aug 2023 09:05 AM IST
सार
सिरसा में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रात को आंगन में सो रहा था। तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरसा के गांव पिपली में शुक्रवार रात्रि को 60 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार गांव पिपली के 60 वर्षीय केवल सिंह रात को अपने घर के आंगन में चारपाई पर सोया हुआ था। इसी बीच देर रात्रि को अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद केवल सिंह को चारपाई पर ही लहूलुहान अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में पारिवारिक सदस्यों से गहनता से पूछताछ की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मृतक केवल सिंह गांव का पिछले काफी समय से चौकीदार रहा है। मृतक के दो लड़के व एक लड़की है। जिसमें से एक लड़का नशे का सेवन करता है और जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। एक बेटा फौज में, जबकि एक लड़की विवाहित है।
विज्ञापन