फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   duplicate money gang, sirsa

नकली नोटों का धंध करने वाला गिरोह चढ़ पुलिस के हत्थे

Thu, 25 May 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Thu, 25 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
duplicate money gang, sirsa
money - फोटो : demo pic

नकली नोटों को व्यापार करने वाला एक गिरोह बुधवार देर रात सिरसा पुलिस के हत्थे चढ़ा। ये ही नहीं इस ये गिरोह नकली पुलिस बनकर सैकड़ों लोगों को अपनी गिरफ्त में लेता और रुपये लेकर उन्हें छोड़ देता है। नेशनल हाईवे नौ स्थित संगर साधा के पास गिरोह में शामिल लोगों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं और पुलिस ने उन्हेें घेर का दबोच लिया। पकड़े गए पांच लोगों के पास पिस्टल, कारतूस, एक लाख रुपये व 100-100 रुपये के नोट साइज की 21 गड्डियां बरामद हुई हैं। पुलिस को पता चला है कि इस गिरोह ने प्रदेशभर में सैकड़ों लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन


बुधवार देर रात नेशनल हाईवे नौ पर डिंग थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली संगर साधा के पास नीली बत्ती लगी दो गाड़ियों में सवार लोग नकली नोटों की सप्लाई करने आए हैं। जब पुलिस की गाड़ी संगरसाधा की तरफ मुड़ी तो सामने से नीली बत्ती लगी ईटीओस और बोलेरो गाड़ी आती हुई दिखाई दी। दोनों गाड़ियों को रास्ता बंद करवाकर रुकवा दिया गया तो पुलिस को देखकर गाड़ी के चालक ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से फायरिंग होने से गाड़ी चालक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गाड़ियां सफेदों के पेड़ों से जा टकराईं। गाड़ी में सवार लोग उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे तो पुलिस ने उनका पीछा कर दबोच लिया। गाड़ी चालक के हाथ में पिस्तौल था। आरोपी ने अपना नाम भूरा सिंह निवासी कीर्ति नगर सिरसा बताया। दूसरा व्यक्ति जो हरियाणा पुलिस के एएसआई की वर्दी में था उसने अपना नाम ईश्वर सिंह निवासी बिधाना थाना अलेवा जिला जींद बताया। तीसरे युवक सिपाही की वर्दी में था उसने अपना नाम तरसेम निवासी गांव छान बरवाला जिला हिसार बताया। चौथे आरोपी की पहचान बलराज निवासी जांडी खुर्द के रूप में हुई इसके अतिरिक्त सुनील निवासी मेला ग्राउंड से 12 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ये मिला तलाशी में
बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ होने पर जिला पुलिस अलर्ट हो गई और नेशनल हाईवे नौ के दोनों तरफ क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। गिरफ्त में आए पांचों लोगों की तलाशी ली गई। आरोपी सुनील सैनी निवासी मेला ग्राउंड से 12 बोर का पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ है। गाड़ी से तलाशी लेने पर लिफाफे में 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। इसके बाद बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के कंडक्टर साइड पैरों में एक काले रंग का बैग रखा हुआ था जिसमें नौ गड्डियां बरामद हुईं। जिसके ऊपर और नीचे 100-100 रुपये का एक-एक नोट लगा हुआ था। इसके अलावा 21 गड्डियां अलग-अलग रंग के कागजों की 100 रुपये के नोटों के साइज की बनी हुई बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिनों का मिला रिमांड
गिरोह ने सैकड़ों लोगाें से ठगी की है। प्रदेश के कई स्थानों पर इसने वारदातों को अंजाम दिया है। वीरवार दोपहर इन्हें अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पांचों को चार दिन के पुलिस रिमांड में भेजा है। रिमांड अवधि में गिरोह के लोगों से पूछताछ करके उन वारदातों का पता लगाया जाएगा, जिन्हें इस गिरोह ने अंजाम दिया है।
-नरेंद्र कुमार बिजानिया, उपपुलिस अधीक्षक एवं इंचार्ज डिंग थाना इंचार्ज, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed