फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   double murder in Gidarkheda dabwali son kill his mother and father

गिदड़खेड़ा डबल मर्डर: बेटा निकला मां-बाप का हत्यारा, घर पर सो रहे दंपती पर सब्बल से किए वार, फिर लगा दी आग

Fri, 27 Sep 2024 07:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:21 PM IST
सार

सिरसा के डबवाली के गांव गिदड़खेड़ा में जसवंत सिंह (40) और उसकी पत्नी मलकीत कौर (35) की हत्या उनके बेटे ने ही की थी। आरोपी ने बेरहमी से दोनों को मारा था। बचने के लिए उसने झूठी कहानी बनाई थी। 

विज्ञापन
double murder in Gidarkheda dabwali son kill his mother and father
मामले आरोपी बेटा गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के डबवाली के गांव गिदड़खेड़ा में दंपती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दंपती का बेटा ही इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला। उसी ने ही अपने माता-पिता की हत्या की है। आरोपी का कॉलेज में एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कॉलेज प्रशासन को इसका पता चला तो उन्होंने परिजनों को इस बारे में बताया था। इस पर घरवालों ने उसे डांटा था और उसका मोबाइल फोन भी ले लिया था। इसी बात से नाराज आरोपी ने अपने माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी। 
विज्ञापन


25 सितंबर की अलसुबह गांव गिदड़खेड़ा निवासी जसवंत सिंह (40) और उसकी पत्नी मलकीत कौर (35) की हत्या करके उनके शव जला दिए थे। इस दौरान उनका बेटा हरपाल भी घर में मौजूद था। सुबह करीब चार बजे वह भागता हुआ अपने ताऊ के घर पहुंचा और बताया कि उनके घर में दो लोग घुसे हैं। इनमें से एक ने उसका पीछा करने का भी प्रयास किया। इस पर उसका ताऊ रामसिंह व ताऊ का बेटा उनके घर गए तो यहां पर दंपती के 90 फीसदी जली हुई अवस्था में शव पड़े थे। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में तीन चिकित्सकों के पैनल से उनका पोस्टमार्टम करवाया था।
विज्ञापन


लूट की बनाई थी झूठी कहानी
आरोपी ने घटना को रात को करीब 2 बजे अंजाम दिया था। उसने इसे लूटपाट के बाद हत्या का मामला बनाने के लिए घर की अलमारियों को खोलकर सामान बिखेर दिया। पुलिस ने जब जांच की तो घर में कोई सामान गायब नहीं था। पुलिस के अनुसार घर में लूट का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी जांच की थी, जिससे हरपाल पर वारदात को अंजाम देने का शक था। मामले को सुलझाने के लिए डबवाली एसपी ने पुलिस की पांच टीमें बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के परिजनों ने दी थी शिकायत
डबवाली के थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश व सीआईए पुलिस के प्रभारी राजपाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीए प्रथम वर्ष में डबवाली के कॉलेज में पढ़ता है। उसका स्कूल के समय से ही करीब एक साल से एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में वह कॉलेज में आए तो लड़की के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से कर दी और कॉलेज प्रशासन ने आरोपी के पिता को बुलाकर इसकी जानकारी दी। इस पर आरोपी के माता-पिता ने उसका मोबाइल ले लिया और उसे डांटा था। 


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
आरोपी हरपाल ने रात को अपने माता-पिता को लस्सी में नींद की गोलियां डालकर पिला दी और रात के करीब एक बजे आरोपी ने घर में रखी लोहे की सब्बल से पहले अपनी मां के सिर पर 10-15 वार किए फिर अपने पिता के सिर पर वार किए। इसके बाद घर में रखे कपड़ों को उनके ऊपर डालकर आग लगा दी ताकि किसी को पता न चल सके। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed