फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Double murder cand Chautala, police said, case solved, Sirsa

पुलिस का दावा, चौटाला डबल मर्डर कांड के पांच आरोपी काबू

Sun, 22 Jan 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 22 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Double murder cand Chautala, police said, case solved, Sirsa
women constable police - फोटो : Demo Pic

राजनीतिक और विभागीय दबाव के बाद सिरसा पुलिस ने गांव चौटाला डबल हत्याकांड को 80 प्रतिशत सुलझा लिया है। पंजाब, यूपी, बिहार और राजस्थान में सिरसा पुलिस की टीमों ने पिछले 11 दिनोें तक छापेमारी करने के बाद ये सफलता हासिल करने का दावा किया है। पांच शूटरों को पुलिस ने अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से गिरफ्त में लिया है। इस कामयाबी को हासिल करने के लिए शूटरों पर संयुक्त राज्यों की पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। तब जाकर ये शूटर पुलिस के काबू में आए।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए इन शूटरों ने यूपी के एक नगर पार्षद के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में लूटपाट की सैकड़ों वारदात को अंजाम दिया है। इसमें अनगिनत एटीएम उखाड़ने की वारदात भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात में नौ एमएम के हथियार इस्तेमाल किए गए, जिनकी डिलीवरी बिहार के मुंगेर से हुई थी। यूपी की शामली पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ा था। इन बदमाशों ने ही पंजाब के रोपड़ में छह लाख रुपये में चार 9 एमएम पिस्टल और कारतूस कुछ गैंगस्टरों को हैंडओवर किए थे। चौटाला डबल मर्डर केस में अभी तक की जांच में यह भी पता चला है कि जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया, उन्हें 15 लाख रुपये, हथियार के पैसे और कोलकाता के शिलीगुड़ी शहर के एक फार्म हाउस में ठहराया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामयाबी के करीब हैं
चौटाला डबल मर्डर कांड 80 प्रतिशत सुलझ चुका है। काफी एंगल पर जांच की, लेकिन आखिरकार अहम सबूत और वारदात को अंजाम देने वालों के करीब पहुंच चुके हैं। काफी मशक्कत और अन्य राज्यों की पुलिस के सहयोग से ये कामयाबी मिली है। चार दिन बाद हत्याकांड के असल कातिल जनता के सामने होंगे।
राजेंद्र गोदारा, सीआईए इंचार्ज सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed