फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Death in police custody, arrest, murder, thief, aggitation, police, police chowki

नहीं यह पाया पुलिस की यातनाएं, तोड़ा दम, ग्रामीणों ने घेरी चौकी

Sat, 15 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 15 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Death in police custody, arrest, murder, thief, aggitation, police, police chowki
हिरासत में माैत - फोटो : Bureau

करीवाला पुलिस चौकी में वीरवार रात को गांव बाहिया निवासी एक युवक की हिरासत में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीट कर युवक की हत्या की है। उन्होंने चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी करीवाला पुलिस चौकी में धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी होने तक शव का दाह संस्कार न करने का निर्णय लिया है। इस हंगामे के बाद चौकी स्टाफ गायब हो गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। उधर पुलिस प्रशासन की अनुशंसा पर न्यायिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार गांव बाहिया निवासी 20 वषीय युवक पवन कुमार पुत्र गोपी राम के विरुद्ध करीवाला पुलिस चौकी में चोरी का केस दर्ज है। वीरवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के पिता गोपीराम का आरोप है कि रात को चौकी में पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा और पीट-पीट कर पवन की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्ध रात्रि को ही पुलिसकर्मी शव को 45 किलोमीटर दूर सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले गई। पुलिस ने मौके पर परिवार को भी नहीं बुलाया। उनका कहना है कि रास्ते में आठ किलोमीटर दूर संतनगर और 20 किलोमीटर दूर रानियां के सरकारी अस्पताल में भी उसे नहीं दिखाया। पुलिस ने कमरे की सफाई कर सबूत खत्म करने की कोशिश भी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी के अंदर कमरे के फर्श पर खून के छींटे भी पड़े थे।

उधर चौकी प्रभारी एएसआई ताराचंद का कहना है कि रात को पुलिस कर्मियों के सोने के बाद उक्त युवक ने फर्श पर बिछाई गई चादर को फाड़ कर फंदा बना लिया और पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। सुबह जैसे ही उसको पंखे से लटका देखा उसे तत्काल सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही परिवार को युवक की मौत का समाचार मिला वे ग्रामीणों के साथ करीवाला पुलिस चौकी पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेर लिया और प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की कहानी को मनघड़ंत बताया। सूचना मिलने पर रानियां थाना के प्रभारी देशराज पुलिस बल के साथ पुलिस चौकी करीवाला में मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीवाला पुलिस चौकी का स्टाफ वहां से गायब था।

आश्वासन के बाद प्रदर्शन बंद कर शुरू किया धरना
थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट से सब कुछ साफ हो जाएगा। अगर पुलिस कर्मी दोषी है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए थाना प्रभारी ने घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाने का आश्वासन भी दिया। थाना प्रभारी के आश्वासन बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन तो बंद कर दिया मगर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने तक धरने से न उठने और शव का दाह संस्कार करने से भी मना कर दिया है।

देर रात तक ग्रामीणों का थाने पर धरना जारी
घटना के बाद से पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। पुलिसकर्मी इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और थाना प्रभारी से पल पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। हर हाल में पीड़ित परिवार को शांत करने का और उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया। शव सिरसा के नागरिक अस्पताल में रखा हुआ था जबकि ग्रामीणों ने चौकी  में धरना दिया हुआ था।

रानियां थाना के प्रभारी देशराज का कहना है कि मृतक पर चोरी व झगड़े के मुकदमे दर्ज हैं। उक्त मुकदमे के जांच अधिकारी 13 अक्तूबर रात को गिरफ्तार कर पुलिस चौकी में लेकर आए थे, रात को साढ़े 12 बजे तक मुंशी से गिरफ्तार युवक पवन की बात होती रही है। उसके बाद किसी समय उक्त युवक ने गले में फंदा डाल पंखे से लटक आत्महत्या कर ली। सुबह जैसे ही पता चला तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अगली कार्यवाही होगी।

पुलिस अधीक्षक सतेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है करीवाला चौकी में हुई युवक की मौत के मामले में उन्होंने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। अगर इस बारे में कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।


पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सिंह ने बताया कि थाना रानियां प्रभारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से अनुरोध किया था कि विभाग इस मामले में न्यायिक जांच करवाना चाहता है इस पर सीजेएम ने ऐलनबाद के जेएमआईसी सचिन त्यागी को न्यायिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया और उन्हीं की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम हुआ। उन्हीं की जांच पर अगली कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed