फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Child shackled hours by car from the poles to the beat

बच्चे को कार से बांधकर घंटों डंडे से पीटते रहे

Mon, 04 Jan 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Child shackled hours by car from the poles to the beat

राजकीय महिला बहुतकनीकी कॉलेज के पीछे स्थित भिंडर कॉलोनी में एक दंपति ने मासूम बच्चे को रस्सी से कार में बांधकर डंडो से खूब पीटा।

विज्ञापन


बच्चे को मार खाता देख अनाथ आश्रम की छत पर खड़े विशेष बच्चे भी सहम गए। बच्चों को सहमा हुआ देख आश्रम की सेविका हरसिमरत कौर छत पर पहुंचीं तो नजारे देखकर दंग रह गई।

हरसिमरत कौर ने दंपति को बच्चे को पीटने से रोका तो दोनों ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को छुड़वाया।

जानकारी के अनुसार भिंडर कॉलोनी निवासी ममता देवी मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। उसके पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है।

रविवार शाम को उसका दस वर्षीय पुत्र घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। गली के बीच में कार खड़ी थी। कार का मालिक घर से बाहर आया तो उसने कार पर थोड़ा सा स्क्रैच दिखा।
विज्ञापन


इस पर खेल रहे बच्चे को पकड़ लिया और मारपीट करने लगा। इतने से भी मन नहीं भरा तो वह और उसकी पत्नी ने बच्चे को रस्सी से कार में बांध दिया।

इसके बाद दोनों ने बच्चे  की डंडे से पिटाई शुरू कर दी। बच्चा रोता रहा लेकिन दंपति को उस पर तरस नहीं आया। अनाथालय की छत पर छोटे बच्चे यह दृश्य देख रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की हालत देखकर सेविका हरसिमरत  कौर  छत पर गई तो वह भी मासूम की पिटाई होते देख दंग रह गई। उसने तुरंत बाहर जाकर दंपति को रोकना चाहा लेकिन दोनों ने उलटा उसके साथ ही गाली गलौच करनी शुरू कर दी।

इसके बाद किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में खबर कर दी। पुलिस की पीसीआर मौके  पर पहुंची और मासूम को छुड़वाकर उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया।

बच्चे की हालत देख डॉक्टर भी हैरान  रह गए। बच्चे की मां ममता घर लौटी तो उसे पता चला कि उसका बच्चा अस्पताल में दाखिल है। भाई कैन्हया आश्रम संचालक गुरविंद्र सिंह ममता को लेकर अस्पताल पहुंचे।


जेजे कॉलोनी चौकी प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि बच्चे को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उसके परिजनों से लिखित में शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed