फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bride ran away with jewelery and cash after three days of marriage in Sirsa

Sirsa: शादी के तीन दिन बाद जेवरात व नकदी लेकर भागी दुल्हन,  दुल्हन ने भी लगाए ससुराल वालों पर आरोप

Fri, 14 Oct 2022 03:33 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 03:33 AM IST
सार

मामला पुलिस थाने में पहुंच गया है। दुल्हन ने भी ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। मामला अभी दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
Bride ran away with jewelery and cash after three days of marriage in Sirsa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के गांव बनसुधार में एक विवाहिता शादी के तीन दिन बाद ही जेवरात लेकर फरार हो गई। परिजनों को सूचना मिली तो तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान वह खेतों में छिपी हुई मिली। ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने अब दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया है। अभी तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

विज्ञापन


बनसुधार निवासी युवक गुरप्रीत के परिजन ने बताया कि गुरप्रीत की शादी तीन दिन पहले युवती से हुई थी। वे लड़की देखने गए थे और लड़की से बातचीत भी हुई थी। दोनों की तरफ से शादी को लेकर सहमति भी हुई। उसके बाद गुरुद्वारा में शादी हुई। आरोप है कि शादी के तीन दिन बाद दुल्हन ससुराल पक्ष के गहने लेकर फरार हो गई।  सभी ने तलाश शुरू कर दी। दुल्हन धान के खेत में छिपी हुई मिली। \
विज्ञापन


युवती के पास नकदी और ससुराल पक्ष द्वारा पहनाए गए जेवरात मिले। दूल्हे गुरप्रीत ने बताया कि बिचौलिये ने उसकी शादी करवाई थी। आरोप है कि डेढ़ लाख रुपये भी लिए थे। नौ अक्तूबर को उसकी शादी युवती से हुई थी। इसके बाद वे उसे लेकर थाना सदर पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने युवती और बिचौलिये के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी नहीं हुई, उसे बेचा गया था
पुलिस पूछताछ में दूसरी तरफ युवती ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई, बल्कि उसे बेचा गया था। उसकी जिससे पहले शादी हुई थी, वह रजामंदी से हुई थी। लेकिन यहां मुझे नशे की गोली खिलाकर लाया गया है। वह परेशान थी, इसलिए रात को भागी थी, लेकिन जो सामान लेकर गई थी, उसे लौटाने आ रही थी।

दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। - सुरजीत सिंह, पुलिस पीआरओ, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed