फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bike crashed into a tree, killing two

पेड़ से टकराई बाइक, दो की मौत

Sat, 27 Feb 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 27 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Bike crashed into a tree, killing two

क्षेत्र के गांव धौलपालिया में शुक्रवार दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया। दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार राजस्थान के गांव मलवाणी जिला हनुमानगढ़ निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार सोनी पुत्र बद्रीप्रसाद सोनी अपने एक अन्य साथी के साथ बाइक पर सवार होकर राजस्थान से ऐलनाबाद की ओर आ रहा था।
विज्ञापन


राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश करते ही गांव धोलपालिया क्षेत्र में वहां स्थित पुलिस नाके के पास उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और पुलिस नाके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवकों के शव नागरिक अस्पताल भिजवाए।

इस पर चिकित्सकों ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भिजवा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

अस्पताल पहुंचे मृतकों का रिश्तेदार दुन्नीचंद पोहड़का ने दोनों मृतकों में से एक की शिनाख्त पवन सोनी पुत्र बद्रीप्रसाद सोनी निवासी मलवाणी राजस्थान के रुप में की। दुर्घटना की सूचना मृतकों के राजस्थान निवासी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने फिलहाल इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed