फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Attack on Diwali Night

दीपावली की रात सिरसा में जमकर हुई हिंसा

Fri, 13 Nov 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Fri, 13 Nov 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
Attack on Diwali Night

दीपावली की रात जिले में कई स्थानों पर जमकर हिंसक झड़प, हुड़दंग बाजी व तोडफ़ोड़ की घटनाएं हुई। हिंसक झड़पों में बीस लोग घायल हो गए और इनको उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

विज्ञापन


घायलों में दस की हालत गंभीर बनी हुई है। कई स्थानों पर रात को ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन नशे में घुत होकर तोडफ़ोड़ कर रहे बदमाशों को हिरासत में लेने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव चकेरियां में गुरतेज सिंह अपने रिश्तेदारों के साथ घर के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले उसका दोस्त उसे मदिरापान के लिए अपने घर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कुछ देर के लिए छत पर मदिरा पान करने लगे। गुरतेज सिंह ने बताया कि उसके दोस्त ने नशे में एक पटाखा छत से अपने घर के नीचे फेंका। पटाखा उसके दोस्त की बहन के पास जाकर फटा।

इसके बाद दोस्त की बहन ने उसपर जानबूझकर पटाखा फेंकने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। दोस्त ने अपनी बहन को समझा भी, लेकिन वह नहीं मानी।

गुरतेज सिंह वापस अपने घर में आकर परिवार के साथ दीपावली मनाने लगा। रात करीब आठ बजे पड़ोसी उसके घर में घुस आए और उसे उठाकर अपने घर ले गए।

इसके पश्चात उन्होंने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनककर उसका चाचा कुलदीप सिंह व बलजीत सिंह उसे छुड़वाने पहुंचे तो उन दोनों पर भी पड़ोसियों ने हमला बोल दिया। भारी हंगामे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें छुड़वाया और अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, सिरसा डबवाली बाइपास रोड पर किराए के मकान में रहने वाले प्रवासी मजदूरों पर दीपावली की रात 10-15 बदमाशों ने हमला कर दिया। नशे में धुत बदमाशों ने कमरे में जमकर तोड़फोड़ की।

बिहार निवासी सभी प्रवासी मजदूरों का कसूर इतना था कि उन्होंने बदमाशों को खुले में पटाखे जलाने को कहा। बदमाशों द्वारा फेंका गया एक पटाखा भोजन पका रहे मजदूरों की सब्जी वाले बर्तन में गिरा था और इस कारण उन्हें उक्त बदमाशों से अनुरोध करना पड़ा।

दस मिनट बाद ये सभी युवक मकान में आ घुसे और अंदर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की जिससे गेट और साइकिलों को क्षति पहुंची।

हमले में प्रवासी मजदूर केदार शाह, जोखन, राम खिलावन, रघु यादव, नीतीश कुमार सहित दस लोग घायल हो गए। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेने के बजाए आराम से जाने दिया।

उधर, गांव सक्ताखेड़ा में शराब के नशे में दूसरों के घर समक्ष पटाखे फेंकने को लेकर हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में लखबीर उर्फ लखविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचाराधीन लखविंद्र सिंह का कहना है कि उनके गांव के कुछ युवकों से उसका पुराना विवाद चल रहा है। दीपावली की रात उक्त युवक नशे में घुत होकर उसके घर समक्ष पटाखे फेंकने लगे।

जब उसने रोका तो उन्होंने उसपर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने उसे छुड़वाकर अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा कर्मशाना में दीवापली की रात हुड़दंगबाजी करने वालों को रोकने पर उन्होंने एक दंपति पर हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल हनुमान व उसकी पत्नी कमला देवी को सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हनुमान ने बताया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले शराब के नशे में उसकी पत्नी का रास्ता रोका था।

इसी को लेकर दोनों परिवारों में काफी विवाद हुआ। दीपावली रात करीब साढ़े नौ बजे उक्त व्यक्ति अपने तीन अन्य साथियों के साथ शराब पीकर उसके घर समय आया और हुड़दंग बाजी करने लगा।


इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी से उसपर व पत्नी कमला पर हमला कर दिया। हमले में हनुमान की बाई टांग टूट गई।

कोटली में कुछ लोगों ने आतिशबाजी का आनंद ले रहे दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया।

हमले में घायल सुरेश कुमार व दीपक ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। हमले में सुरेश के सिर और दीपक के हाथ पर गहरी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed