{"_id":"63c8d85f17940203f358552c","slug":"attack-on-director-of-customer-service-center-of-punjab-national-bank-and-snatching-cash-in-ranian-of-sirsa-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: रानियां में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर हमला, 48 हजार कैश लूट ले गए नकाबपोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: रानियां में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर हमला, 48 हजार कैश लूट ले गए नकाबपोश
Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां/सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां/सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:13 AM IST
सार
सिरसा जिला में लूटमार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 25 दिसंबर को रानियां से नानूआना मार्ग पर मैसर्ज प्यारेलाल गैस एजेंसी खारिया की एक गाड़ी के चालक से तीन नकाबपोश युवकों ने 45 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रानियां क्षेत्र के भगत सिंह चौक के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर जानलेवा हमला करके 48 हजार की नकदी छीनने का मामला सामने आया है। वारदात बुधवार देर शाम की है। पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ईश कुमार पुत्र ज्ञान चंद मेहता ने बताया कि वे अपने ऑफिस में काम कर रहा था इस दौरान नकाबपोश युवकों ने आकर अचानक उस पर वार कर दिया और काउंटर में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलू की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धर्मवीर ने बताया कि इस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और मोबाइल लोकेशन ट्रेस की जा रही है उन्होंने बताया कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा जिला में लूटमार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। 25 दिसंबर को रानियां से नानूआना मार्ग पर मैसर्ज प्यारेलाल गैस एजेंसी खारिया की एक गाड़ी के चालक से तीन नकाबपोश युवकों ने 45 हजार की नगदी छीन कर फरार हो गए थे। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अब पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पर हमला कर लूट का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं से इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। प्यारेलाल गैस एजेंसी के वाहन चालक से हुई छीना झपटी में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है बल्कि चालक पर ही शक जाहिर किया जा रहा है। दोनों ही वारदात में नकाबपोश नवयुवकों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया है।