{"_id":"7f8499c32ac4974948e492b7c4016313","slug":"atm-robbers-caught-at-atm-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम को काटते सात लुटेरे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम को काटते सात लुटेरे पकड़े
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रात दो बजे गांव ढाबां के निकट काट रहे थे एटीएम
- पुलिस की भनक पाकर वहां से हरियाणा भागे बदमाश
- राजस्थान पुलिस ने किया पीछा तो उन पर झोंका फायर
- तड़के तीन बजे गांव तेजाखेड़ा में पलटी बदमाशों की कार
- पुलिस ने पांच को किया काबू, निशानदेही पर दो और पकड़े
- एटीएम चोरी की पांच वारदात सहित एक दर्जन से अधिक वारदातें कबूलीं
- सीआईए डबवाली ने भी की पूछताछ, हो सकता है बड़ा खुलासा
फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए मंगलवार तड़के राजस्थान पुलिस ने एटीएम काट रहे सात बदमाशों को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार कुछ बदमाश सोमवार रात दो बजे हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गांव ढाबा में एक एटीएम काट रहे थे।
पुलिस को भनक लगी तो दबिश दी गई। पुलिस को देख बदमाश हरियाणा की ओर भागे। राजस्थान पुलिस ने पीछा किया तो उन पर फायर झोंक दिया।
भागते-भागते मंगलवार तड़के तीन बजे उनकी कार गांव तेजाखेड़ा में पलट गई। राजस्थान पुलिस ने कार में सवार पांचों बदमाशों को काबू कर लिया।
उनकी निशानदेही पर उनके दो और साथियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। राजस्थान पुलिस की कॉल पर हरियाणा पुलिस भी चौकस थी।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वारदातों को कबूला है। सीआईए डबवाली को उम्मीद है कि डबवाली में एटीएम चोरी की गुत्थी सुलझ जाएगी।
सीआईए ने भी आरोपियों से पूछताछ आरंभ कर दी है। बुधवार को राजस्थान पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
सोमवार रात करीब दो बजे कार पर पांच लोग गांव ढाबां स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम चोरी करने के लिए पहुंचे थे।
पिस्तौल की नोक पर बैंक के सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिया। इसी दौरान एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी।
संगरिया थाना प्रभारी मोहर सिंह पूनियां ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई सीताराम के नेतृत्व में शैताना राम, सुरेंद्र कमरानी व राजेश को पुलिस जीप में घटनास्थल पर भेजा।
उस समय लुटेरे एटीएम को गैस कटर से काटने में व्यस्त थे। पुलिस जीप की आवाज सुनते ही बदमाश अपनी कार में बैठकर हरियाणा की ओर भाग खड़े हुए।
दूसरी ओर मोहर सिंह पूनियां अपनी निजी कार से हरियाणा के तेजाखेड़ा गांव की ओर एएसआई रामभज, कांस्टेबल सांवरमल शर्मा व भागमल के साथ रवाना हो गए।
इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली दाग दी। हरियाणा के खेतों में राजस्थान पुलिस तथा बदमाशों में गोलियां चलती रही। राजस्थान की कॉल पर हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई।
पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। गांव तेजाखेड़ा हरियाणा के पास एक पुलिया को पार करते समय बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई और पलट गई।
इसी बीच हरियाणा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों राज्यों की पुलिस ने कार में फंसे पांचों बदमाशों को काबू कर लिया। एक बदमाश के पास से एक लोडेड पिस्तोल तथा एक जिन्दा कारतूस मिला।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान प्रभजोत सिंह (28) निवासी वजीतपुर भोमा (बहाववाला) पंजाब, अशोक कुमार (31), जगसीर सिंह (23), साहिल (20) निवासीगण खुब्बन (पजाब), प्रकाश सिह (24) लीलियांवाली (राजस्थान) के रूप में करवाई।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने आरोपियों के दो साथियों को चोरी की बाइक समेत चौटाला रोड से गिरफ्तार कर लिया। जिन्होंने अपनी पहचान गोवर्धन (20) निवासी नगराना (राजस्थान), पवन कुमार (30) निवासी रतनपुरा (राजस्थान) के रूप में करवाई।
कार पलटने से घायल हुए प्रभजोत, जगसीर व अशोक को पुलिस ने अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
ये सामान बरामद हुआ
कार की तलाशी में रसोई गैस सिलेंडर, एक बड़ा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर, एक पीले रंग की पाइप, एक गैस कटर, एक लोहे की चौरस सब्बल, लोहे की चार रॉड, एक पेचकस, एक खाली खोखा कारतूस, तीन बैटरी, एक सीपीयू व कार के कागजात मिले।
अब तक ये वारदातें कबूली
इस साल जनवरी में लीलावाली गांव मे स्थित एसबीआई बैंक को तोड़ने का प्रयास, नासथवाना पुलिया के पास शराब ठेका से शराब लूट,
नगराना गांव के शराब ठेका तोड़कर शराब निकालने, नगराना ईंट भट्ठा के पास स्थित किरयाना दुकानदार बंटी अरोड़ा से 7200 रुपये व मोबाइल लूट,
नाथवाना गांव मे शराब ठेका लूट, संगरिया धानमंडी में दुकानदार मुकेश गोयल के गल्ले से साठ हजार रुपये की नकदी लूटने का असफल प्रयास, रतनपुरा से गैस कटर व ऑक्सीजन गैस सिलेंडर चोरी,
मानकसर गांव से गैस कटर व गैस सिलेंडर चोरी, सादुलशहर थाना क्षेत्र केे गांव खैरूवाला से एटीएम लूटकर गार्ड को उठाकर आगे पटकना व मारपीट, हनुमानगढ जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर मे एटीएम लूट व तोड़फोड़,
हनुमानगढ सदर थाना क्षेत्र के गांव पक्का सहारणा मे दुकान तोड़कर रुपये निकाल लिये थे। गांव भीटीवाला (पंजाब) मे एटीएम में तोड़फोड़ के मामले शामिल हैं।
इन लुटेरों ने अभी तक कुल 12 वारदातें करना कबूल किया है जिनमें पांच एटीएम लूट की वारदातें शामिल हैं।
सीआईए पहुंची राजस्थान
मंगलवार को सीआईए डबवाली प्रभारी संदीप कुमार दलबल सहित संगरिया थाना में पहुंचे। पकड़े गए मुजरिमों से डबवाली में घटित हुई एटीएम चोरी की वारदातों के संबंध में सुराग लगाने का प्रयास किया।
पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों से सुराग लग जाएगा। चूंकि पुलिस पहले ही कड़ी को पंजाब से जोड़ रही थी। पुलिस पिछले दिनों खुब्बन (पंजाब) के एक पेट्रोल पंप तक पहुंच गई थी।
उम्मीद है कि खुब्बन के रहने वाले आरोपियों से गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी।
पुलिस कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर लुटेरों को पकड़ा है। यदि इसमें जरा सी भी चूक रह जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
पुलिस ने इस संबंध में एएसआई सीताराम की रिपोर्ट पर धारा 307, 147, 148, 149, 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया है। बैंक गार्ड सिकंदर की रिपोर्ट पर धारा 395 एटीएम डकैती प्रयास का मामला दर्ज किया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-मोहर सिंह पूनियां, प्रभारी थाना संगरिया
हमें लगता है कि डबवाली में घटित हुई एटीएम चोरी की वारदातों का खुलासा हो जाएगा। हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।
-संदीप कुमार, प्रभारी सीआईए, डबवाली
डबवाली में ये हुईं वारदात
वारदातों का सिलसिला 28 जून 2014 की सुबह से शुरू हुआ था। पुलिस सुरक्षा प्रबंधों को ठेंगा दिखाकर इस दिन लुटेरे लालबत्ती चौक के पास पीएनबी एटीएम को उखाड़कर ले गए थे।
एटीएम में 15 लाख रुपये की नगदी थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मितेश जैन ने लुटेरों तक पहुंचने के लिए आठ टीमों का गठन किया, लेकिन पुलिस लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई।
पीएनबी वारदात के 17 दिनों बाद लुटेरों ने डिंग रोड स्थित एसबीआई एटीएम को निशाना बनाया और एटीएम उखाड़कर ले गए। इस एटीएम में 11 लाख रुपये की राशि थी। एसबीआई का यह एटीएम डिंग पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर दूर है।
लुटेरे मात्र छह मिनट में एसबीआई एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में डालकर ले गए। लुटेरों ने एटीएम कक्ष के ऊपर सो रहे एक मजदूर को गन प्वाइंट पर भी बंधक बनाया।
उसी मजदूर ने थाने में जाकर पुलिस को लूट की सूचना दी। मात्र 17 दिन के अंदर दूसरी वारदात से पुलिस व्यवस्था से पूरी तरह से सवाल खड़ा हो गया और एसपी ने इसे चुनौती मानते हुए इसे केस नंबर एक का दर्जा देकर 12 टीमों का गठन किया पर अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
22 अगस्त 2014 को डबवाली के सिरसा रोड पर लुटेरों ने पीएनबी एटीएम को उखाड़ा। इस एटीएम में 13 लाख 79 हजार 300 रुपये की नगदी थी।
इसके बाद सितंबर में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में एटीएम उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। 18 नंबवर को इलाहाबाद बैंक के एटीएम उखाड़ने की घटना पांचवीं वारदात थी।
29 मार्च 2015 को लुटेरों ने शिव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। लुटेरे चंद मिनटों में एटीएम उखाड़कर गाड़ी में लादकर फरार हो गए।
14 लाख रुपये की नगदी एटीएम में थी। इसके बाद अक्तूबर 2015 में डबवाली शहर के बीचो-बीच स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक को लुटेरों ने निशाना बना डाला।