फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   arrest, Dera owner, with two thousand rupees, arrest, Sirsa

डेरा संचालक दो हजार रुपये में शर्तिया लड़का होने का ताबीज देते काबू

Wed, 01 Feb 2017 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 01 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
arrest, Dera owner, with two thousand rupees, arrest, Sirsa
डेरा संचालक काबू - फोटो : bureau

स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने गांव मिठड़ी और गांव केवल में एक डेरे के संचालक और एक महिला को शर्तिया लड़का होने का ताबीज आदि देने के आरोप में काबू कर पुलिस के हवाले किया है। वहीं इस मामले को लेकर ग्रामीण डेरा संचालक के पक्ष में आ गए और सभी आरोपों को निराधार होने की दलील देते हुए बाबा को निर्दोष होने की बात कहने लगे।

विज्ञापन


जिला स्वास्थ्य अधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मिठड़ी में हाईवे पर स्थित डेरा श्रीचंद आश्रम में संचालक बाबा वकील दास द्वारा महिलाओं को शर्तिया लड़का होने का दावा कर ताबीज दिया जाता है। सूचना के आधार पर सिविल सर्जन ने डॉ. गौरव भाटी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया, जिसमें एसएमओ ओढां, डॉ. भूषण गर्ग, ओढां पुलिस को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि टीम ने एक महिला फर्जी ग्राहक को बाबा के पास भेजा। बाबा ने महिला से दो हजार रुपये लेकर जैसे ही ताबीज बना कर दिया तो टीम ने उसे मौके पर दबोच लिया और पुलिस उसे थाने में ले आई। सूचना पाकर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण बाबा के पक्ष में उतर आए और टीम के पीछे ही थाने में आ पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस और टीम के समक्ष बाबा के निर्दोष होने की दलील पेश की। लोगों का कहना था कि बाबा मिठड़ी में पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं, जिनके प्रति लोगों की आस्था है। उनका ये भी कहना था कि ये कार्रवाई अनुचित है और बाबा को बेवजह फंसाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, टीम का कहना था कि उन्होंने बाबा द्वारा बना कर दिया गया ताबीज और दो हजार की नकदी सबूत के तौर पर बरामद की है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग पुख्ता सबूत के तौर पर ही कार्रवाई अमल में लाता है। पुलिस ने डॉ. गौरव भाटी की शिकायत पर बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गांव केवल में भी दिया जा रहा था ताबीज
उधर, गांव केवल में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक महिला को इस तरह का ताबीज देते रंगे हाथों काबू किया है। आरोप है कि महिला दो हजार रुपये में ताबीज देकर लड़का होने का दावा करती थी। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आरोपी महिला सुरेंद्र कौर को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।


विभाग ने अपना काम किया है
विभाग को सूचना मिली थी कि मिठड़ी में श्रीचंद आश्रम के संचालक और गांव केवल में महिला सुरेंद्र कौर दो हजार रुपये लेकर शर्तिया लड़का होने का दावा कर ताबीज बना कर देते हैं, जिसके आधार पर टीम ने यह कार्रवाई की है। विभाग ने पुख्ता सूचना के आधार पर ही दोनों पर यह कार्रवाई की है।
-सूरजभान कंबोज, सिविल सर्जन सिरसा


यह बोले पुलिस अधिकारी
पुलिस ने टीम के इंचार्ज डॉ. गौरव की शिकायत पर आरोपी बाबा वकील दास के खिलाफ अभियोग दर्ज कर बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
-इंद्रजीत सिंह, एसआई थाना ओढां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed