फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Accident in Sirsa: Speeding Car Strikes Pedestrians in Talwara Khurd (Ellenabad)—One Woman Dead, 5 Injured

सिरसा में हादसा: ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द में तेज रफ्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर, एक महिला की मौत व 5 घायल

Tue, 02 Jun 2026 11:29 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 02 Jun 2026 11:29 AM IST
सार

सड़क किनारे सैर करने के दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने लोगों को सीधी कार की टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।

विज्ञापन
Accident in Sirsa: Speeding Car Strikes Pedestrians in Talwara Khurd (Ellenabad)—One Woman Dead, 5 Injured
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ऐलनाबाद उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव तलवाड़ा खुर्द के समीप सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को टक्कर मार दी। कार चालक मौके से भाग गया।  इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। सभी को ऐलनाबाद सीएचसी में ले जाया गया। जहां से उन्हें सिरसा रेफर कर दिया गया। जहां से उनकी गंभीर हालात देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को खाना खाने के बाद 35 वर्षीय सोनू पत्नी जगमोहन, जगमोहन और दो बच्चे रोजाना की तरह सैर करने निकले थे। उनके साथ एक अन्य महिला और उसके परिवार के सदस्य भी सैर कर रहे थे। सड़क किनारे सैर करने के दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने इन लोगों को सीधी कार की टक्कर मार दी और मौके से भाग गया।
विज्ञापन


वहीं, कार सीधी टक्कर लगने से 35 वर्षीय महिला सोनू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी  दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed