{"_id":"5c02ef51bdec2241d2001bfd","slug":"91543696209-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी से तस्करी का आरोपी हुआ फरार, शनिवार तड़के घर से उठाकर लाई थी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी से तस्करी का आरोपी हुआ फरार, शनिवार तड़के घर से उठाकर लाई थी पुलिस
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी से तस्करी का आरोपी फरार, जमानत के लिए परिजन पहुंचे तो पुलिस बोली- हिरासत से फरार हो गया तुम्हारा लड़का
सिरसा। हेरोइन तस्करी के एक मामले में आरोपी युवक शनिवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी को जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस आरोपी को शनिवार सुबह गुरुतेग बहादुर नगर स्थित उसके घर से उठाकर लाई थी। सुबह आरोपी के परिजन उसकी जमानत के लिए चौकी पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि तुम्हारा लड़का चौकी से फरार हो गया है। यह सुन परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार गुरुतेग बहादुर नगर निवासी 22 वर्षीय मंजीत उर्फ काका सिंह के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने 31 अक्टूबर 2018 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियान दर्ज किया था। मामले में आरोपी मंजीत फरार चल रहा था। शुक्रवार रात जेजे चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी आरोपी मंजीत अपने घर पर है। शनिवार सुबह करीब छह बजे पुलिस ने उसके घर पर छापामार कर मंजीत को उसके घर से हिरासत में ले लिया और पुलिस चौकी ले आई। यहां पर पुलिस उसकी पिटाई करने लगी तो पुलिस कर्मचारियों से खुद को छुड़ाकर मंजीत भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वहीं इस संबंध में डीएसपी रविंद्र सिंवर का कहना है कि आरोपी एनडीपीएस एक्ट का आरोपी था, जो हिरासत से भाग गया है। इस मामले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों को सताने लगी पुत्र की चिंता
सुबह दस बजे मंजीत का पिता जोगेंद्र सिंह व ताऊ इकबाल सिंह उसकी जमानत के लिए पुलिस चौकी पहुंचे। यहां पर उन्हें मीत दिखाई नहीं दिया। ताऊ इकबाल सिंह का कहना है कि उसने पुलिस वालों से मंजीत के बारे में पूछा तो चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज राज कुमार ने जवाब दिया कि मंजीत चौकी से भाग गया है। यह सुनकर दोनों हैरान रह गए। पिता जोगेंद्र सिंह को अपने पुत्र मंजीत की चिंता सताने लगी। उसने पुलिस कर्मियों से कहा कि तुम मेरे बेटे को घर से उठाकर आए थे, मुझे नहीं पता की वो भाग गया है या तुम लोगों ने उसके साथ अनहोनी तो नहीं कर दी? परिजनों ने पुलिस वालों से कहा कि यदि शाम तक उनका लड़का नहीं मिला तो वे एसपी से शिकायत करेंगे।
मां बोली मै जहर खा लूंगी
शाम करीब सवा तीन बजे मंजीत का पिता जोगेंद्र सिंह, मां बलजिंद्र कौर मोहल्ला वासी परमजीत कौर, कृष्ण , बिंद्र सिंह , मनजीत कौर , सुखदेव सिंह व संतोष रानी के साथ पुलिस चौकी पहुंचे। मां बलजिंद्र कौर ने पुलिस कर्मियों से कहा कि मेरे बेटे को तुम कहा छोड़कर आए हो, अगर मेरा बेटा नहीं लाकर दिया तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगी।
विज्ञापन
वर्जन
पुलिस किसी भी आरोपी को हिरासत में लेकर नहीं आई और न ही पुलिस हिरासत से कोई आरोपी फरार हुआ है। चौकी में आए लोगों को गलतफहमी हुई है।
राज कुमार, जेजे चौकी के कार्यवाहक इंचार्ज
आरोपी एनडीपीएस एक्ट का आरोपी था, जो पुलिस चौकी में लाने के बाद फरार हो गया। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र सिंवर, डीएसपी, सिरसा
कोट्स
जेजे चौकी इंचार्ज राज कुमार शनिवार तड़के पुलिस कर्मियों के साथ मेरे घर आया और मेरे पुत्र मंजीत को उठाकर ले गए। मंजीत के पास तीन हजार रुपये के अलावा कुछ नहीं मिला। पुलिस वालों ने मुझे कहा कि मंजीत की जमानत करवा लेना। जमानत करवाने के लिए मैं अपने बड़े भाई इकबाल के साथ पुलिस चौकी गया तो पुलिस वाले बोले कि मंजीत चौकी से भाग गया है।
जोगेंद्र सिंह, पिता
कोट्स
-------
मैं सुबह करीब सात बजे सी ब्लॉक की तरफ जा रही थी। रास्ते में जेजे पुलिस चौकी पड़ती है। मैंने चौकी की तरफ देखा तो मंजीत को पुलिस वाले पीट रहे थे। इसके बाद मैंने मंजीत के घर जाकर उसके पिता जोगिंद्र सिंह को ये बात बताई। जोगिंद्र सिंह ने मुझे बताया कि बहन तड़के पुलिस मंजीत को घर से उठाकर ले गई थी। उसकी जमानत करवानी पड़ेगी।
कांता रानी, प्रत्यक्षदर्शी