फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विभाग पर माइनर में बल्ले लगाकर पानी रोकने का आरोप, उपायुक्त से मिले किसान

विभाग पर माइनर में बल्ले लगाकर पानी रोकने का आरोप, उपायुक्त से मिले किसान

Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
विभाग पर माइनर में बल्ले लगाकर पानी रोकने का आरोप, उपायुक्त से मिले किसान
सिंचाई विभाग पर माइनर में बल्ले लगाकर पानी रोकने का आरोप
विज्ञापन

ओढां। क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई विभाग पर ओढां माइनर में पानी रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से कर लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उपायुक्त को दी शिकायत में किसान विजय कुमार, जगतार सिंह, मिट्ठू सिंह, करनैल सिंह, निधान सिंह, लक्खा सिंह, श्रवण कुमार व जोतराम ने बताया कि उनका रकबा ओढां माइनर के नीचे पड़ता है। अपनी पानी की बारी के दौरान जब वे माइनर पर पहुंचे तो टेल पर पानी नहीं था। उन्होंने बताया कि जब किसान माइनर टूटने की शंका के चलते पीछे संभालने गए तो गदराना के निकट पुल पर लकड़ी के बल्ले लगाकर पानी रोका हुआ था। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कई दिनों बाद माइनर में पानी आया है और इस समय खेतों में बिजाई का समय चला रहा है। ऐसे में नहर का पानी अविरुद्ध होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि 3 दिन पूर्व ओढां माइनर टूट गई थी। जिसके चलते विभाग के जेई ने गदराना के निकट माइनर में लकड़ी के बल्ले लगवाकर पानी का बहाव कम करवाया था। माइनर का टूटा हिस्सा तो कुछ ही घंटे बाद पाट दिया था। लेकिन बेलदारों ने 3 दिन बीतने के बाद भी माइनर में लगाए गए लकड़ी के बल्ले नहीं निकाले। किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही की वजह से उन्हें सिंचाई से वंचित रहना पड़ा। किसानों ने बताया कि उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया है कि संबंधित विभाग एसई को कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
बीते शनिवार को ओढां माइनर गदराना के पास टूट गई थी। जिसे बांधने के लिए पुल के निकट लकड़ी के बल्ले लगाकर पानी का बहाव कम किया गया था। कार्य खत्म होने के बाद लकड़ी के बल्ले हटाकर पानी छोड़ दिया गया था। इसमें विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। किसानों की टेल पर पानी न पहुंचने की जो समस्या है उसका कारण ये है कि बीते दिन पंजाब क्षेत्र से मुख्य हैड से पानी कम किया गया था। किसानों को ये गलतफहमी को गई कि गदराना के निकट माइनर में शनिवार को लगाई गई बलियां नहीं निकाली गई। विभाग को बेवजह पानी रोकने से कोई फायदा नहीं है।
-रघुवीर सिंह, जेई ,सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed