{"_id":"5bc4f171bdec22699f125bcf","slug":"91539633521-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी विल-थवे के एजेंट पर केस दर्ज, महिला से ठगे थे 52 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंड कंपनी विल-थवे के एजेंट पर केस दर्ज, महिला से ठगे थे 52 हजार रुपये
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिटफंड कंपनी के एजेंट पर केस दर्ज, महिला से ठगे थे 52 हजार रुपये
सिरसा। फ्यूचर मेकर का भंडाफोड़ होने के बाद अन्य चिटफंड कंपनियों की ठगी सामने आने लगी है। फतेहाबाद निवासी संतरो पत्नी राजेश कुमार की ओर से भी शहर सिरसा थाना में विल-थवे नामक कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में संतरो ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे कंपनी ने अपना कार्यालय खोला हुआ था। कंपनी के एजेंट ने उसे बहकाया और कहा कि कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद उसकी किस्मत खुल जाएगी। उसे 52 हजार 700 रुपये लगाने है। इसके बदले उसे प्रोडेक्ट मिलेंगे। साथ ही उसे हर सप्ताह 17 हजार रुपये मिलेंगे और यह राशि 24 हफ्ते तक मिलेगी। इस प्रकार 52 हजार 700 रुपये निवेश करके वह चार लाख 8 हजार रुपये कमा लेगी। संतरो ने बताया कि वह अशिक्षित है और एजेंट के बहकावे में आ गई। 14 जून 2018 को उसने कंपनी में रजिस्ट्रेशन करवाया और पैसे जमा करवा दिया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुखचैन अरोड़ा व शिवाजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।