{"_id":"5bc102c1bdec226933276572","slug":"91539375809-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस-दस लाख के दो चैक हुए बाऊंस, धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस-दस लाख के दो चैक हुए बाऊंस, धोखाधड़ी का केस दर्ज
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
दस-दस लाख के दो चेक बाउंस, धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां। उकलाना निवासी एक व्यक्ति ने सरहिंद रोड पटियाला पंजाब निवासी दो लोगों पर मशीनरी के बदले दिए गए चार में से दो चेक बाउंस होने पर धोखाधड़ी का केस दर्ज बड़ागुढ़ा थाने में दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव सूरेवाला तहसील उकलाना निवासी शिवाजी पातड़ ने बताया कि वह ड्रेन के कार्यों के लिए मशीनें किराए पर देता है। वर्ष 2016 में सरहिंद रोड पटियाला पंजाब निवासी हरेंद्र सिंह व युवी ने गांव साहुवाला प्रथम के पास कोई खुदाई का काम करवाया था। जिसके लिए मशीनें व सामान लेकर आए थे। मशीनों व सामान की एवज में उसे दोनों ने दस-दस लाख के चार चैक दिए। चार चैक में से दो तो क्लीयर हो गए। जबकि दो बाऊंस हो गए। उसने कई बार दोनों से चैक को लेकर बातचीत की। लेकिन दोनों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ दिन पूर्व उसने एसपी को मामले की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने मामले की जानकारी लेकर इसे बड़ागुढ़ा थाना को मार्क कर दिया। वीरवार की सांय को पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने में बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन एक पक्ष नहीं पहुंचा। जिसके कारण कोई बातचीत नहीं हुई। जांच अधिकारी एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों में पैसे का लेनदेन है। दोनों को बातचीत के लिए थाने में बुलाया गया था। लेकिन एक पक्ष नहीं आया। जल्द से जल्द मामले की जांच कर शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।