फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पैर फिसलने से नदी में जा गिरी नाबालिग, डीएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों ने बचाई नाबालिग की जान

पैर फिसलने से नदी में जा गिरी नाबालिग, डीएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों ने बचाई नाबालिग की जान

Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पैर फिसलने से नदी में जा गिरी नाबालिग, डीएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों ने बचाई नाबालिग की जान
पैर फिसलने से नदी में जा गिरी नाबालिग, डीएसपी व उनके सुरक्षा कर्मियों ने बचाई जान
विज्ञापन

सिरसा। घग्घर नदी के पास घास काटते समय अचानक पैर फिसल जाने से एक नाबालिग नदी में जा गिरी। नाबालिग की मां भी उसके पास ही कुछ दूरी पर थी। बेटी को नदी में डूबता देख मां ने शोर मचाया शुरू कर दिया। इस दौरान डीएसपी हैड क्वार्टर रविंद्र सिंवर गाड़ी में डबवाली की ओर जा रहे थे। उन्होंने महिला की आवाज सुनी और तुरंत वहां पहुंच गए। डीएसपी रविंद्र सिंवर व उनके सुरक्षा गार्ड ने नाबलिग को बचाने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से नदी में रस्सी फेंकी। रस्सी के सहारे नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार गांव खरेकां निवासी राजेंद्र कौर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घग्घर नदी किनारे घास काटने गई थी। नदी किनारे घास करते समय उसकी बेटी का अचानक पैर फिसल गया जिससे वह नदी में जा गिरी। जिसके बाद राजेंद्र कौर ने शोर मचाकर सहायता की गुहार लगाई। इस दौरान डीएसपी रविंद्र सिंवर अपनी सरकारी गाड़ी में सवार डबवाली की ओर जा रहे थे। उन्होंने नदी किनारे भीड़ देखकर गाड़ी रुकवाई और वहां पहुंच गए। नाबालिग को नदी में डूबते देख डीएसपी व उनके सुरक्षा गार्ड ने ग्रामीणों के सहयोग से नदी में रस्सी फेंकी। रस्सी पकड़कर नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी व दुर्गा शक्ति की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने मौके पर नाबालिग का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिग पूरी तरह से ठीक हो गई। सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि नाबालिग कक्षा बारहवीं की छात्रा है। नाबालिग के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। अपने बयान में नाबालिग के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी नदी किनारे घास काट रही थी और अचानक पैर फिसल जाने से घग्घर नदी में जा गिरी।
विज्ञापन

मैं डबवाली की तरफ जा रहा था, खैरेकां के पास घग्घर नदी किनारे एक महिला सहायता के लिए शोर मचा रहा थी। मैंने गाड़ी रुकवाई और अपने सुरक्षा कर्मी व चालक के साथ मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक नाबालिग नदी में डूब रही थी। लोगों की सहायता से मैं व मेरे सुरक्षा कर्मियों ने नाबालिग को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लोगों ने पुलिस को अपना पूरा सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र सिंवर, डीएसपी हैंड क्वार्टर सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed