{"_id":"5b5f755c4f1c1b54208b6162","slug":"91532982620-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर गाड़ी व नगदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर गाड़ी व नगदी छीनी
Updated Tue, 31 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर दो गाड़ी और नकदी छीनी
सिरसा। शराब ठेकों से राशि लेकर जा रहे कारिंदों ने से कुछ लोगों ने मारपीट कर दो गाड़ियां और हजारों रुपये की नगदी छीन ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में दानेवाला थाना झनीर जिला मानसा निवासी हरविंद्र सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने बताया कि वह हाल में गांव पंजुआना में शराब ठेके पर जोकि मैसर्स यूनिक वाइन जोन के अधीन प्रभारी के रूप में कार्य करता है। 28 जुलाई को वह मम्मड खेड़ा निवासी चालक ओमप्रकाश के साथ रात्रि करीब सवा नौ बजे कार से मैसर्स यूनिक वाइन जोन के अधीन आने वाले ठेकों से राशि एकत्रित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें पता लगा कि गांव ख्योंवाली के पास उनकी दूसरी गाड़ी के चालक हरचरण सिंह पुत्र मानसिंह निवासी ढिलवा तथा उसके साथी गोसा को कुछ लोगों ने घेर रखा था। वहां पर चन्नी, कालु सिंह, कुलवन्त सिंह व उसका भाई बलवन्त सिंह निवासीगण ख्योंवाली व कुछ अन्य लोग थे। जब उन्होंने वहां जाकर दूसरी गाड़ी को रोकने के बारे में आरोपियों से पूछा तो वे उनके साथ हाथापाई करने लगे। यही नहीं उन्होंने उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपियों ने दोनों गाड़ियां और एकत्रित की गई करीब 54350 रुपए की राशि भी उनसे छीन ली। इस राशि में मीरपुर से 12030 रुपये, खैरेकां से 14000 रुपये गांव भंगू से 12230 रुपये व गांव साहुवाला-1 ब्रांच से 16090 रुपये दुकानों की नकदी शामिल थी। इन लोगों के जाने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर घटना बारे सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच अधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से उन्हें घटना बारे सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। लुटेरों की धर पकड़ के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।