फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हत्या के आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज

हत्या के आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोप में 11 लोगों पर केस दर्ज
युवक की हत्या के आरोप में पत्नी समेत 11 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रानियां। रानियां की अनाज मंडी परिसर में 3 अक्तूबर 2016 को मिले शव की जांच के बाद पुलिस की ओर से मानवाधिकार आयोग की सिफारिश पर मृतक युवक की पत्नी सहित 11 आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दले राम ने बताया कि मृतक दीपक के पिता की शिकायत के आधार पर मानवाधिकार आयोग की ओर दीपक की पत्नी व ससुरालियों समेत 11 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मानवाधिकार आयोग में दी गई शिकायत में मृतक के पिता ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी के साथ दीपक के संबंध ठीक नहीं थे। जिस वजह से उसको घर से बुलाकर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की ओर से मृतक को घर से बुलाकर ले जाने के आरोप में मनु निवासी रानियां के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मृतक की पत्नी, ससुर, सास व अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बाक्स:
3 अक्तूबर 2016 को हुए घटनाक्रम को लेकर मृतक के पिता ने उसी समय पुलिस को दी शिकायत में मृतक दीपक की पत्नी व उसके ससुरालजनों के खिलाफ षडयंत्र कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता ने बताया कि मृतक दीपक के अपनी पत्नी के साथ संबंध बिगड़े हुए थे। कई बार पंचायतें हो चुकी थी और मामला महिला सैल में चल रहा था। लेकिन वहां भी कोई बात सिरे नहीं चढ़ी। मृतक की पत्नी उससे तलाक चाहती थी। लेकिन दीपक ने तलाक देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने रंजिशन घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed