फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   हर में स्नेचरों का आंतक

हर में स्नेचरों का आंतक

Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
हर में स्नेचरों का आंतक
सीडीएलयू की महिला लेक्चरर का पर्स छीनी
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 20 में बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक सप्ताह में महिलाओं से पर्स छीनने की तीन वारदातें
सिरसा। शहर के हुडा सेक्टर 20 में बुधवार शाम बाइक सवार दों युवकों ने स्कूटी सवार महिला लेक्चरर का पर्स छीन लिया और हिसार रोड की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी करवा दी। पर्स स्नैचिंग की शिकार महिला चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बंसल कॉलोनी निवासी पूनम पत्नी दीपक कुमार बुधवार शाम को अपनी स्कूटी से हुडा सेक्टर 20 जा रही थी। पूनम ने अपना पर्स स्कूटी पर लटका रखा था। हिसार मिनी बाईपास से हुडा सेक्टर की ओर मुड़ने पर पीछे से बाइक पर आ रहे दो युवकों ने स्कूटी पर लटका पर्स झटक लिया और हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल की ओर फरार हो गए। पूनम ने स्कूटी से युवकों का कुछ दूरी तक पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। इसके बाद पूनम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके घटनाक्रम की सूचना दी। इसके बाद हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्नेचरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी, लेकिन रात तक पुलिस स्नेचरों का कुछ पता नहीं चला। पूनम का कहना है कि उसके पर्स में 500 रुपये, एटीएम, मोबाइल व अन्य कागजात थे। वारदात के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेज खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि किसी न किसी कैमरे में स्नेचरों की वीडियो फुटेज मिल जाएगी। जिससे उसकी पहचान करना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सात दिनों में तीसरी वारदात
शहर में पिछले सात दिनों में महिलाओं से पर्स छीनने की तीन वारदातें हो चुकी है। अभी तक पुलिस पिछली दो वारदातों को अंजाम देने वाले स्नेचरों की पहचान तक नहीं कर पाई। मंगलवार शाम को बाइक सवार स्नेचरों ने बैंक कॉलोनी निवासी सुगंध शर्मा का पर्स छीन लिया था। सुगंध शर्मा घर से बाजार जाने के लिए पैदल रवाना हुई थी। गली में जाते ंसमय पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और तेजी से झप्पटा मारकर सुगंध शर्मा का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 13 हजार रुपये कती नगदी थी। इस वारदात से चार दिन पहले बरनाला रोड पर स्कूटी सवार महिला का बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया था। स्नेचिंग की शिकार शिल्पा निवासी चतरगढ़पट्टी बाजार से शॉपिंग करके शाम को स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही थी। बरनाला रोड पर बाइक सवार युवकों ने स्कूटी पर लटका शिल्पा का पर्स झप्पटा मारकर छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात थे। दोनों घटनाओं में पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को सक्रिय होता है गिरोह
पर्स छीनने की तीन घटनाओं में एक बात सामान्य है कि बाइक सवार स्नेचरों ने इनको शाम को अंजाम दिया। ये गिरोह शहर में शाम को सक्रिय होकर ऐसे महिलाओं की तलाश में रहता है जो पर्स लेकर घर से निकलती हैं। पुलिस का कहना है कि तीनों घटनाओं को अंजाम देने का तरीका एक जैसा है।

बॉक्स
महिला का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वारदातों को अंजाम देेने वाले युवकों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान जल्द की जाएगी।
महेंद्र कुमार , जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed