फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   तीन अज्ञात कार सवार युवकों ने लूटे 20 हजार

तीन अज्ञात कार सवार युवकों ने लूटे 20 हजार

Thu, 17 May 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
तीन अज्ञात कार सवार युवकों ने लूटे 20 हजार
तीन कार सवार युवकों ने छीने 20 हजार
विज्ञापन

डबवाली।
कार सवार युवकों द्वारा पिछले कई दिनों से अलग-अलग स्थानों पर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जिसके चलते आमजन में भय का माहौल है। पुलिस ऐसे लुटेरों पर नकेल कसने में नाकामयाब साबित हो रही है। मंगलवार वार रात को अलीकां रोड पर कार सवार युवकों ने एक युवक से 20 हजार की नकदी छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित युवक के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वार्ड 13 निवासी तरुण मेहता पुत्र राधे श्याम मेहता मंगलवार देर सायं करीब 7 बजे स्कूटी से गांव मसीतां जा रहा था। अलीकां गांव के पास एक कार में सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये की नकदी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। तरूण ने इसकी सूचना अपने परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना शहर प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि लूट की घटना बाबत उनके पास शिकायत आई है। पुलिस ने तरुण मेहता की शिकायत पर कार सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ा दिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र व आसपास लूट की वारदातों में निरंतत बढ़ौतरी हो रही है। जिसके चलते लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। बीते दिवस ही नीलेयांवाली के समीप कार सवार युवकों ने एक व्यक्ति से 30 हजार रूपये की नकदी छीनी, इससे पूर्व भी लखुआना रोड व अबूबशहर के समीप इस तरह की घटनाएं हो चुकी है। जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed