{"_id":"5a1c4b404f1c1b001c8b5657","slug":"91511803712-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉटन मिल में आग 90 क्विंटल रूई नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉटन मिल में आग 90 क्विंटल रूई नष्ट
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद। स्थानीय नोहर रोड स्थित अंजनी कॉटन मिल में सोमवार बाद दोपहर रूई के ढे़र में आग लग गई जिससे करीब 60 क्विंटल रूई जलकर राख हो गई। वहीं 30 क्विंटल रूई अधजली होने एवं भीगने के कारण नष्ठ हो गई। मिल मालिक सुभाष चंद्र ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे मिल में मशीनें चल रही थी। मशीन के पट्टे से अचानक निकली चिंगारी के कारण वहां रखे रूई के ढेर मेें आग लग गई। मिल मजदूरों व कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग आगे से आगे फैलती गई। इस पर दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर नगरपालिका व मार्केट कमेटी की दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और दमकल कर्मी मुकेश खिचड़, मांगी राम, कुलदीप राठौड़, पंजाब सिंह तथा सुरेंद्र खिचड़ ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबूू पाया। तब तक 90 क्विंटल रूई जलने व भीगने से नष्ट हो चुकी थी।
कॉटन मिल में आग से 90 क्विंटल रूई नष्ट
--------------------
फोटो: 27 और 28: ऐलनाबाद की अंजनी कॉटन मिल में लगी आग को बूझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
कॉटन मिल में आग से 90 क्विंटल रूई नष्ट
--------------------
फोटो: 27 और 28: ऐलनाबाद की अंजनी कॉटन मिल में लगी आग को बूझाते दमकल कर्मी।