फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शिक्षा बोर्ड ने फर्जी छात्र को छोड़ने के मामले में परीक्षा अधीक्षक से मांगी एफआईआर की कॉपी

शिक्षा बोर्ड ने फर्जी छात्र को छोड़ने के मामले में परीक्षा अधीक्षक से मांगी एफआईआर की कॉपी

Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड ने फर्जी छात्र को छोड़ने के मामले में परीक्षा अधीक्षक से मांगी एफआईआर की कॉपी
शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा अधीक्षक से मांगी एफआईआर की कॉपी
विज्ञापन

दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फर्जी छात्र को छोड़ने का मामला
सिरसा। शहर के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा केंद्र पर हरियाणा ओपन स्कूल की बारहवीं की परीक्षा में बोर्ड फ्लाइंग द्वारा दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे युवक को भगाने के मामले पर शिक्षा बोर्ड ने संज्ञान लिया है। शिक्षा बोर्ड ने तत्कालीन परीक्षा अधीक्षक बलवंत राय नैन से एफआईआर की कॉपी मांगी है। हालांकि परीक्षा अधीक्षक बलवंत राय की शिकायत पर बस अड्डा पुलिस चौकी ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी। पुलिस ने शिकायत आने पर रपट नामा दर्ज किया है।
इसकी पुष्टि करते हुए तत्कालीन परीक्षा अधीक्षक बलवंत राय नैन ने बताया कि उसकी शिकायत पर बोर्ड ने एफआईआर की कॉपी मांगी थी। लेकिन पुलिस ने एफआईआर नहीं की थी। इसलिए वीरवार को पुलिस चौकी ने शिकायत की रपटनामा दर्ज करने की कॉपी उन्हें दी है। वहीं जांच अधिकारी लेखराज ने कहा कि फ्लाइंग टीम को जांच में शामिल किया जाएगा। मामले की रपट लिखकर उसकी कॉपी शिकायतकर्ता को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

ये था मामला
26 मार्च को शहर के दयानंद स्कूल में परीक्षा के दौरान एक विद्यार्थी कृष्ण कुमार की जगह पर फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था। चेयरमैन फ्लाइंग ने उसे पकड़ लिया और यूएमसी बना दी। साथ ही नकल प्रोफार्मा पर लिख दिया कि फर्जी विद्यार्थी शीट छोड़कर भाग गया। जबकि खुद ही फ्लाइंग ने फर्जी विद्यार्थी को छोड़ दिया था। इसके बाद चेयरमैन फ्लाइंग टीम के सदस्यों ने परफोर्मा को पड़ा तो परीक्षा अधीक्षक व सहायक परीक्षा अधीक्षक ने कहा कि युवक पर तो धोखाधड़ी का केस बनता है। आपने उसे छोड़ा क्यों। उन्होंने इंस्पेक्षन रिपोर्ट और नकल परफार्मा पर साइन करने से इंकार कर दिया। मामले की शिकायत शिक्षा बोर्ड और पुलिस चौकी में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed