फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पार्षद की हत्या की सुपारी देने वाला जब्बार यूपी भागा, सिरसा पुलिस ने बागपत जिला पुलिस से मांगा सहयोग

पार्षद की हत्या की सुपारी देने वाला जब्बार यूपी भागा, सिरसा पुलिस ने बागपत जिला पुलिस से मांगा सहयोग

Thu, 27 Dec 2018 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
पार्षद की हत्या की सुपारी देने वाला जब्बार यूपी भागा, सिरसा पुलिस ने बागपत जिला पुलिस से मांगा सहयोग
पार्षद की हत्या की सुपारी देने वाला जब्बार यूपी भागा
विज्ञापन

सिरसा। वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेंद्र उर्फ राजू की हत्या करने के सुपारी देने वाला आरोपी जब्बार यूपी भाग गया है। सिरसा पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए यूपी की बागपत जिला पुलिस से सहयोग मांगा है। वहीं, तीन दिन की रिमांड अवधि खत्म होने पर पुलिस ने सुपारी किलर इसरार व शमशेर को बुधवार दोपहर अदालत समक्ष पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने दोनों का प्रोडक्शन वारंट जारी करने के लिए अदालत में एप्लीकेशन दायर की है।

जेजे कॉलोनी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश का कहना है कि इसरार व शमशेर को पार्षद की हत्या की साजिश रचने के मामले में फिर से गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ दो केस दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है कि एसटीएफ की टीम ने शनिवार रात डबवाली रोड क्षेत्र से दो व्यक्तियों को दो पिस्तौल और कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान बड़ौत यूपी निवासी इसरार व पटियाला निवासी शमशेर के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे वार्ड नंबर एक के पार्षद राजेंद्र उर्फ राजू की हत्या करने के लिए सिरसा आए थे। सिरसा में रहने वाले जब्बार ने उन्हें हत्या करने के लिए सुपारी दी थी। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि आरोपी जब्बार की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed