फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को आज हिसार कोर्ट में पेश करेगी सिरसा पुलिस

फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को आज हिसार कोर्ट में पेश करेगी सिरसा पुलिस

Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम को आज हिसार कोर्ट में पेश करेगी सिरसा पुलिस
फ्यूचर मेकर के भोपाल ऑफिस से रिकॉर्ड जब्त
विज्ञापन

सिरसा। पैसा डबल करके देने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में फंसे फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी को लेकर शनिवार रात एसआईटी भोपाल से सिरसा पहुंची। एसआईटी दोनों आरोपियों को निशानदेही के लिए नासिक व भोपाल लेकर गई थी। निशानदेही के दौरान एसआईटी ने फ्यूचर मेकर कंपनी के प्रोडक्ट्स से जुड़े दस्तावेज बरामद किए।

एसआईटी भोपाल में स्थित कंपनी ऑफिस में भी गई। कंपनी अपने प्रोडक्टस को माहेश्वरी इंटरप्राइजेज के गोदाम में रखती थी। पुलिस ने सारा रिकार्ड कब्जे में लिया है। रविवार को सिरसा एसआईटी सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी को हिसार सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। सीजेएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड में भेजा हुआ था। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर दलेराम का कहना है कि आरोपी सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी को रविवार सुबह हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़ा रिकार्ड नासिक व भोपाल से जब्त किया गया। बता दें कि पैसा डबल करने के नाम पर फ्यूचर मेकर कंपनी के सीएमडी राधेश्याम व प्रमोटर सुंदर सैनी ने उपभोक्ताओं से 1200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। दोनों के खिलाफ हिसार व फतेहाबाद में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed